Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत Fire Accident News: रहवासी इलाके में खतरे का कारोबार! फ्रिज गैस सिलेंडरों से भड़की इमली भाटा की आग Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत Fire Accident News: रहवासी इलाके में खतरे का कारोबार! फ्रिज गैस सिलेंडरों से भड़की इमली भाटा की आग Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज
W 𝕏 f
होम धमतरी Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज…
Brother and sister killed after being hit by speeding pickup truck (Image Source: AI Photo)
Brother and sister killed after being hit by speeding pickup truck (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING धमतरी

Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत 

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तीज त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोखा गांव से बड़े गौरी लौटने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दामेश्वर सिन्हा और उनकी बहन नीता सिंह की जान चली गई।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
13 Sep 2026, 01:52 PM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तीज त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोखा गांव से बड़े गौरी लौटने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दामेश्वर सिन्हा और उनकी बहन नीता सिंह की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार यह हादसा पुरूर थाना क्षेत्र में हुआ। बड़े गौरी गांव निवासी दामेश्वर सिन्हा अपनी बहन नीता सिंह को तीज पर्व के मौके पर घर लाने के लिए शनिवार को मोखा गांव गए थे। बहन को लेकर दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

पुरूर के पास पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर

वापसी के दौरान पुरूर इलाके के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर फैल गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। तीज के मौके पर हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में भी गम का माहौल है।

हादसे के बाद पिकअप चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। वहीं फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें