Monday, 26 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हंगामा, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, दो घायल Crime News: अफीम बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार Durg News: बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हंगामा, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, दो घायल Crime News: अफीम बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › धमतरी › Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन…
Accidents in Balod-Dhamtari 3 dead(Image Source: Social Media)
Accidents in Balod-Dhamtari 3 dead(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING धमतरी

Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, दो घायल

accident news: बालोद में ट्रक की टक्कर से कार सवार युवती और चालक की मौत हो गई। वहीं, धमतरी में दो बाइकों की भिड़ंत में 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई। दोनों हादसों में दो लोग घायल हुए हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 26 Oct 2026, 04:52 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
accident news: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बालोद और धमतरी जिले में हुए दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बालोद में ट्रक और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई, वहीं धमतरी में दो बाइकों की भिड़ंत में 17 वर्षीय किशोर ने दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बालोद में ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे 

जानकारी के मुताबिक, दो युवतियां कार चालक के साथ रायपुर से जगदलपुर जा रही थीं। वे अपनी नानी से मिलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान पुरुर थाना क्षेत्र में सुमित ढाबा के पास उनकी कार की आयरन से लदे ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक चारामा की ओर से धमतरी की तरफ जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार कुमारी मनसा राणा (राखी) और चालक राहुल पारख की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राखी की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।  

धमतरी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

दूसरी घटना धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र की है। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय द्वारिका यादव की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम हंचलपुर निवासी द्वारिका यादव अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर घूमने निकला था। वह बाइक पर पीछे बैठा था। इसी दौरान गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
दोनों बाइकों की टक्कर इतनी तेज थी कि द्वारिका यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। किशोर की मौत से गांव में शोक का माहौल है। बालोद और धमतरी में हुए इन हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस दोनों मामलों में दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें