Monday, 26 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हंगामा, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, दो घायल Crime News: अफीम बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार Durg News: बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हंगामा, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, दो घायल Crime News: अफीम बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Durg News: बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हंगामा…
Women assaulted in Durg, viral video (Image Source: Social Media)
Women assaulted in Durg, viral video (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING दुर्ग

Durg News: बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हंगामा, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल

Durg News: दुर्ग जिले के भिलाई-3 के नंदौरी गांव में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बच्चा चोरी का शक जताया, लेकिन पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 26 Oct 2026, 05:03 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Durg News: नंदौरी गांव में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो को बच्चा चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। हालांकि पुरानी भिलाई थाना प्रभारी विजय यादव ने बच्चा चोरी की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि महिलाएं घरों में घुसकर पैसे मांग रही थीं। इसी बात को लेकर गांव वालों से उनका विवाद हुआ था।

गांव में घूम रही थीं महिलाएं, विवाद के बाद हुई मारपीट

ग्रामीणों का दावा है कि वे पहले भी गांव आ चुकी थीं। घटना के दौरान बच्चों के चिल्लाने की बात सामने आई, जिसके बाद कुछ ग्रामीणों को बच्चा चोरी का संदेह हुआ। इसी आशंका के चलते महिलाओं को पकड़ लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि महिलाओं के साथ आए दो अन्य लोग ऑटो से मौके से भाग गए। हालांकि, उनके संबंध में मिली जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 

सरपंच की शिकायत के बाद पुलिस तक पहुंचा मामला

महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल मामला बच्चा चोरी का नहीं। बल्कि घरों में जाकर पैसे मांगने और इसी बात पर हुए विवाद से जुड़ा है। थाना प्रभारी के अनुसार, महिलाओं को थाने लाकर आगे की कार्रवाई के संबंध में पूछताछ की गई है। मामले में नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

महिलाओं के पते को लेकर अलग-अलग दावे

स्थानीय लोगों का कहना है कि पकड़ी गई महिलाएं अपने रहने की जगह अलग-अलग बता रही थीं। कुछ ने अहिवारा, तो कुछ ने कुम्हारी और अन्य स्थानों का नाम बताया। वहीं, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसा क्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस उनकी पहचान और पते का सत्यापन कर रही है, ताकि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

बच्चा चोरी की पुष्टि नहीं, पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की

पुलिस ने बच्चा चोरी की आशंका को खारिज किया है। पुलिस के अनुसार, महिलाओं के घरों में जाकर पैसे मांगने के कारण विवाद की स्थिति बनी थी, जिसके बाद उनके साथ मारपीट हुई। फिलहाल महिलाओं को थाने में रखा गया है और शिकायतकर्ताओं को भी बुलाया गया है। शिकायत मिलने और तथ्यों की जांच के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें