Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार Murder Case: 7 साल की मासूम के हत्या के आरोपी गिरफ्तार, उग्र ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार Murder Case: 7 साल की मासूम के हत्या के आरोपी गिरफ्तार, उग्र ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की …
Incidents of drowning in the Kharun River and Tandula Canal(Image Source: Social Media)
Incidents of drowning in the Kharun River and Tandula Canal(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING दुर्ग

River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता

River Incident: नदी और नहर में डूबने की दो घटनाएं सामने आई हैं, खारून नदी में डूबे 15 वर्षीय राज गुप्ता का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। वहीं, तांदुला नहर में बाइक समेत गिरे दुर्गेश ठाकुर की तलाश SDRF और पुलिस की टीम कर रही है।

य
प्रकाशित: 23 Oct 2026, 02:20 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
River Incident: नदी और नहर में डूबने की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं, कुम्हारी थाना क्षेत्र की खारून नदी में डूबे 15 वर्षीय राज गुप्ता का शव शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मिला। वहीं, जामगांव आर थाना क्षेत्र की तांदुला नहर में बाइक समेत गिरे दुर्गेश ठाकुर की तलाश जारी है। दोनों मामलों में SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। राज गुप्ता 22 अक्टूबर को अपने दोस्त निलेश ठाकुर के साथ रायपुर से अकोला गांव के पास खारून नदी गए थे। नहाने के बाद दोनों नदी के बीच एक पक्षी पकड़ने के लिए पानी में उतरे।
इसी दौरान  वे गहराई और नहीं में मौजूद गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा सके। राज गुप्ता गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद मछुआरों ने निलेश ठाकुर को बचा लिया, लेकिन राज को नहीं बचा सके। सूचना मिलने पर कुम्हारी पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। रात में तलाश के बावजूद किशोर का पता नहीं चल पाया।

सुबह साढ़े पांच बजे फिर हुई तलाश

शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे SDRF ने दोबारा सघन तलाशी अभियान शुरू किया। प्रशिक्षित गोताखोर चंद्रप्रताप जंघेल ने नदी के तेज बहाव के बीच डिप डाइविंग कर तलाश की। करीब सुबह 8 बजे राज गुप्ता का शव बरामद कर लिया गया। इसके बाद शव को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए मौके पर मौजूद कुम्हारी थाना पुलिस और परिजनों के सुपुर्द किया गया।

रायपुर में रहकर काम कर रहे थे दोनों किशोर

मृतक की पहचान राज गुप्ता (15), पिता रिंकू गुप्ता, निवासी गोगांव, सीता नगर, रायपुर के रूप में हुई है। वहीं, बचाए गए किशोर की पहचान निलेश ठाकुर (15), पिता धर्मेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और काम के सिलसिले में रायपुर में रह रहे थे।

तांदुला नहर में बाइक समेत गिरा युवक

दूसरी घटना जामगांव आर थाना क्षेत्र की है। SDRF से मिली जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे गाड़ाडीह के पास गुढ़ियारी और कानाकोट के बीच स्थित तांदुला पुल पर बाइक सवार युवक की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। इसके बाद युवक बाइक समेत नहर में गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की।

दुर्गेश ठाकुर की तलाश में जुटी SDRF

नहर में गिरे युवक की पहचान दुर्गेश ठाकुर, निवासी ग्राम तिलोदा, जिला बालोद के रूप में हुई है। SDRF की टीम नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है। जामगांव आर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।
फिलहाल दुर्गेश ठाकुर का पता नहीं चल सका है। उनके पिता का नाम और उम्र की जानकारी भी उपलब्ध नहीं हो सकी है। रेस्क्यू अभियान जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें