Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन मामले में लापरवाही, शिक्षा विभाग ने 6 को किया सस्पेंड Bilaspur News: केंद्रीय जेल में बंदी का मोबाइल वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन मामले में लापरवाही, शिक्षा विभाग ने 6 को किया सस्पेंड Bilaspur News: केंद्रीय जेल में बंदी का मोबाइल वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Palamu news: विसर्जन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, …
Palamu river accident tragedy (Image Source: social media)
Palamu river accident tragedy (Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Palamu news: विसर्जन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, पांच दोस्तों की जिंदगी पर लगा विराम

Palamu news: चैनपुर थाना क्षेत्र में करमा पूजा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबे पांचवें बच्चे हेमंत कुमार का शव 48 घंटे बाद गढ़वा के बेलचंपा इलाके से बरामद किया गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच दोस्तों की जान चली गई। NDRF और पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को खोज निकाला।

क
प्रकाशित: 25 Sep 2026, 02:41 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
झारखंड
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Palamu news: चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया खुर्द गांव में करमा पूजा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबे पांचवें बच्चे हेमंत कुमार का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। करीब 48 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद हेमंत का शव गढ़वा जिले के बेलचंपा इलाके में नदी की धार से मिला। इस हादसे में मारे गए बच्चों की संख्या अब बढ़कर पांच हो गई है। करम डाल विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पतरिया खुर्द गांव में करमा पूजा के बाद करम डाल का विसर्जन करने के लिए ग्रामीण कोयल नदी पहुंचे थे।

विसर्जन में दर्दनाक हादसा

विसर्जन के दौरान पांच बच्चे नदी की तेज धार में चले गए और डूब गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान चार बच्चों के शव घटनास्थल के आसपास करीब दो किलोमीटर के क्षेत्र से बरामद कर लिए गए थे, लेकिन हेमंत कुमार का कुछ पता नहीं चल पाया था। 

NDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

NDRF की टीम ने चलाया लगातार अभियान हेमंत की तलाश के लिए जिला प्रशासन ने NDRF की टीम को लगाया था। गुरुवार से NDRF और पुलिस की संयुक्त टीम कोयल नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। शुक्रवार को टीम को सफलता मिली और गढ़वा के बेलचंपा क्षेत्र से हेमंत का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दोस्ती निभाते-निभाते गई जान

एक-दूसरे को बचाने में गई पांच दोस्तों की जान चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि हेमंत कुमार का शव गढ़वा के बेलचंपा इलाके से मिला है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच बच्चे आपस में दोस्त थे और एक ही गांव के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में डूब रहे एक साथी को बचाने की कोशिश में बाकी बच्चे भी पानी की गहराई में चले गए, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें