Sunday, 08 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Harassment Case: कार और दो लाख की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति, सास और ससुर गिरफ्तार Online Betting: किराए के कमरे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 4 युवकों पकड़ाए Fraud Case: 1,000 करोड़ के फर्जीवाड़ा, रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को दबोचने पहुंची कोलकाता पुलिस, परिवार समेत फरार Paddy Smuggling: खरीदी से पहले ओडिशा का धान पकड़ाया, 85 कट्टा धान से लदी गाड़ी जब्त Ganja Smuggling: ₹6.72 लाख के गांजे के साथ एक पुरुष और दो महिलाओं गिरफ्तार Gambling Raid: जुआरियों पर बड़ा एक्शन, 5 थाना क्षेत्रों में 21 आरोपी पकड़े गए Harassment Case: कार और दो लाख की मांग ने ली विवाहिता की जान, पति, सास और ससुर गिरफ्तार Online Betting: किराए के कमरे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, 4 युवकों पकड़ाए Fraud Case: 1,000 करोड़ के फर्जीवाड़ा, रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को दबोचने पहुंची कोलकाता पुलिस, परिवार समेत फरार Paddy Smuggling: खरीदी से पहले ओडिशा का धान पकड़ाया, 85 कट्टा धान से लदी गाड़ी जब्त Ganja Smuggling: ₹6.72 लाख के गांजे के साथ एक पुरुष और दो महिलाओं गिरफ्तार Gambling Raid: जुआरियों पर बड़ा एक्शन, 5 थाना क्षेत्रों में 21 आरोपी पकड़े गए
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Delhi Air Pollution: राजधानी में सांस लेना हुआ मु…
AQI in Delhi crosses 450  (Image Source: Keertiman Media)
AQI in Delhi crosses 450 (Image Source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Delhi Air Pollution: राजधानी में सांस लेना हुआ मुहाल, कई इलाकों में AQI 450 के पार, गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा की सेहत

Delhi Air Pollution: दीपावली से पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। रविवार सुबह पंजाबी बाग में AQI 450 दर्ज किया गया, जबकि आरके पुरम, IIT दिल्ली और द्वारका समेत कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार रहा। GRAP-3 लागू होने के बावजूद प्रदूषण से राहत नहीं मिली है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 08 Nov 2026, 10:56 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली के आसमान पर छाई जहरीली धुंध (स्मॉग) ने एक बार फिर चिंता की घंटी बजा दी है। दीपावली से ठीक पहले दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। रविवार की सुबह जब शहर की आंख खुली, तो चारों तरफ धुंध की एक मोटी और भारी चादर तनी हुई थी, जिससे विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 6 बजे के ताजा आंकड़े डराने वाले हैं। शहर के ज्यादातर हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 का आंकड़ा पार कर चुका है, जो सीधे तौर पर 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में आता है। इस तरह की जहरीली हवा स्वस्थ इंसान के फेफड़ों को भी बीमार करने के लिए काफी है।

पंजाबी बाग बना सबसे हॉटस्पॉट, इन इलाकों में हाल बेहाल

CPCB के आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार सुबह पंजाबी बाग दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका रिकॉर्ड किया गया, जहां AQI उचटकर 450 तक पहुंच गया। इसके अलावा राजधानी के दूसरे हिस्सों में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही डरावनी है:

  • आरके पुरम: 449

  • IIT दिल्ली: 446

  • द्वारका: 444

  • मथुरा रोड: 425

  • सिरीफोर्ट और नॉर्थ कैंपस (DU): 423 (प्रत्येक)

  • चांदनी चौक: 417

  • पूसा: 415

  • बुराड़ी क्रॉसिंग: 411

  • NSUT जाफरपुर: 409

इन तमाम इलाकों में हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि सांस लेना किसी खतरे से खाली नहीं है।

400 से नीचे वाले इलाके भी रेड जोन में 

स्थिति सिर्फ इन्हीं जगहों पर खराब नहीं है, बल्कि जिन इलाकों में AQI 400 से थोड़ा नीचे है, वहां भी हवा की सेहत 'बेहद खराब' (Very Poor) बनी हुई है। नरेला में AQI 399, आईटीओ (ITO) में 396 और मंदिर मार्ग पर 393 दर्ज किया गया। इसके साथ ही उत्तम नगर (373), बुराड़ी (370), तालकटोरा गार्डन और आया नगर (दोनों जगह 369), वसुंधरा एन्क्लेव (356), टिकरी कलां व बदरपुर (दोनों जगह 349), कराला (337) और लोधी रोड स्थित IITM केंद्र पर AQI 333 दर्ज किया गया। यानी कुल मिलाकर देखें, तो दिल्ली का शायद ही कोई कोना बचा हो जहां की हवा में जहर न घुला हो।

त्योहारों से पहले बढ़ी मुश्किलें, ग्रैप-3 भी बेअसर? 

दीपावली के नजदीक आते ही प्रदूषण का यह ग्राफ आम जनता के साथ-साथ प्रशासन की भी नींद उड़ा रहा है। हवा में तैरते खतरनाक प्रदूषक तत्व (PM 2.5 और PM 10) आंखों में जलन, गले में खराश और सांस से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा कर रहे हैं। हालाँकि, स्थिति से निपटने के लिए राजधानी में ग्रैप-3 (GRAP-3) की पाबंदियां पहले ही लागू की जा चुकी हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। सुबह टहलने निकलने वाले लोग और बुजुर्गों को इस जहरीली हवा से बचने के लिए खास सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें