Sunday, 08 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Gambling Raid: जुआरियों पर बड़ा एक्शन, 5 थाना क्ष…
Police action against gamblers (Image Source: AI Photo)
Police action against gamblers (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Gambling Raid: जुआरियों पर बड़ा एक्शन, 5 थाना क्षेत्रों में 21 आरोपी पकड़े गए

Gambling Raid: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बसना, तुमगांव, सांकरा, तेंदूकोना और महासमुंद क्षेत्र में छापेमारी की। अलग-अलग कार्रवाई में कुल 21 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से नगदी, ताश की गड्डियां, मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन समेत अन्य सामग्री जब्त की है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 08 Nov 2026, 08:06 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gambling Raid: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिश दी है। पुलिस की इन अलग-अलग टीमों ने बसना, तुमगांव, सांकरा और तेंदूकोना इलाकों में घेराबंदी कर जुआ खेल रहे कई आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने मौके से ताश पत्ती, नगदी रकम, मोबाइल फोन और वाहन जब्त किए हैं।

फारेस्ट डिपो के पास खंडहर में चल रहा था जुआ 

बसना थाने के प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र चन्द्राकर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंसुला डीपा में फारेस्ट डिपो के पास एक खंडहर मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने 4 आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।
  • पकड़े गए आरोपी:

    • रमेश साव (55 वर्ष), निवासी बंसुला डीपा, बसना

    • पिंटू वैष्णव (23 वर्ष), निवासी बंसुला डीपा, बसना

    • विवेक भोई (20 वर्ष), निवासी लिमदरहा (हालमुकाम बंसुला डीपा)

    • धनराज गोस्वामी (20 वर्ष), निवासी बंसुला डीपा, बसना

  • जब्ती: आरोपियों के पास और फड़ से कुल 3,200 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 2 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल (कुल कीमती करीब 39,200 रुपये) जब्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • बोरियाझर में स्ट्रीट लाइट के नीचे पकड़ाए जुआरी 

    महासमुंद सिटी कोतवाली के सहायक उपनिरीक्षक जयंत प्रसाद बारीक को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि ग्राम बोरियाझर में स्ट्रीट लाइट के नीचे आम गली में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 5 आरोपियों को पकड़ा।
  • कड़े गए आरोपी:

    • रूपेश कुमार ध्रुव (25 वर्ष)

    • रूपनारायण धीवर (38 वर्ष)

    • बालकुमार साहू (42 वर्ष)

    • दुष्यंत कुमार साहू (31 वर्ष)

    • रेवालाल ध्रुव (28 वर्ष), सभी निवासी बोरियाझर, महासमुंद

  • जब्ती: आरोपियों के कब्जे से कुल 4,500 रुपये नगद, 3 मोबाइल फोन, 1 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी और ताश की गड्डी (कुल जुमला कीमती 44,550 रुपये) जब्त की गई है। सभी पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

    बल्दीडीह खार में कार्रवाई 

  • थाना सांकरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह खार में टॉवर के पास जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से ताशपत्ती के साथ हार-जीत का दांव लगा रहे 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
  • पकड़े गए आरोपी:

    • नारायण यादव (22 वर्ष)

    • पालेश्वर बरिहा (18 वर्ष)

    • अमर सिंह दीवान (40 वर्ष)

    • राकेश बरिहा (26 वर्ष), सभी निवासी बल्दीडीह, सांकरा

  • जब्ती: आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश, एक प्लास्टिक बोरी और 2,060 रुपये नगद बरामद किए गए। मामला जमानतीय होने के कारण आरोपियों को थाने से ही जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।

  • जस्सुहपारा मंच के पास दबिश 

    तुमगांव पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि जस्सुहपारा में मंच के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग संगठित होकर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर 4 जुआरियों को धर दबोचा।
  • पकड़े गए आरोपी:

    • योगेश कुमार साहू (38 वर्ष), निवासी बिहाझर, बागबाहरा

    • शिव सोनवानी (25 वर्ष), निवासी बंगलापारा, तुमगांव

    • श्यामलाल सतनामी (36 वर्ष), निवासी तुमगांव

    • दीपक विश्वकर्मा (35 वर्ष), निवासी तुमगांव

  • जब्ती: आरोपियों के पास से नगदी रकम, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की गई। प्रकरण अजमानतीय होने के चलते विधिवत गिरफ्तारी कर परिजनों को सूचना दी गई।

  • बढ़ाईपाली स्कूलपारा में कार्रवाई 

    तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ाईपाली के स्कूलपारा स्थित दुर्गा चौक के पास रंगमंच में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई, जिसमें 4 व्यक्तियों को पकड़ा गया।
  • कड़े गए आरोपी:

    • योगेश कुमार बरिहा (36 वर्ष)

    • हरिश कुमार बरिहा (23 वर्ष)

    • कार्तिक राम बरिहा (33 वर्ष)

    • हीराधर लहरे (28 वर्ष), सभी निवासी बढ़ाईपाली, तेंदूकोना

  • जब्ती: आरोपियों के पास से कुल 1,700 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की गई। पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

  • क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़ ▾
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग ▾
    दुर्ग संभाग ▾
    बिलासपुर संभाग ▾
    सरगुजा संभाग ▾
    बस्तर संभाग ▾
    देश ▾
    विदेश
    सरकारी सूचना ▾
    राजनीति ▾
    खेल ▾
    मनोरंजन ▾
    कारोबार ▾
    कीर्तिमान विशेष ▾
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें