Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: जुआ खेलते 18 जुआरी गिरफ्तार, लाख…
18 gamblers caught while gambling (Image Source: AI Photo)
18 gamblers caught while gambling (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING महासमुंद

Mahasamund News: जुआ खेलते 18 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

Mahasamund News: बागबाहरा और पिथौरा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर जुआ खेलते 18 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में नगदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 08:05 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: जिले के बागबाहरा और पिथौरा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जुआ खेल रहे आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों अलग-अलग मामलों में ताबड़तोड़ दबिश देते हुए कुल 18 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है, जिनके पास से नगदी रकम, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिलें और ताश की गड्डियां जब्त की गई हैं। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है।

भानपुर तालाब के पास 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹2.38 लाख से अधिक की सामग्री जब्त 

बागबाहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भानपुर तालाब के पास बरगद पेड़ के नीचे कुछ लोग ताश पत्ती से हार-जीत का दांव लगाकर 'काट पत्ती' जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।
  • पकड़े गए आरोपी: पुलिस ने मौके से हर्ष गोरले (18, हरनादादर), राजेंद्र सेट्टी (28, संबलपुर/बागबाहरा), प्रशांत यदु (30, पाटन/बागबाहरा), लेखराम निषाद (30, भानपुर), कौशल ध्रुव (18, भानपुर), मुकेश ठाकुर (18, भानपुर), बसंत शर्मा (31, बलौदाबाजार/भानपुर), थनवार साहू (35, कोमाखान/भानपुर) और लुंभकरण नायक (36, सुनसुनिया) को रंगे हाथों पकड़ा।

  • जब्ती: आरोपियों के पास और फड़ से कुल 22,720 रुपये नगद, कई एंड्रॉइड व की-पैड मोबाइल फोन, तथा कई मोटरसाइकिलें (पल्सर, होंडा शाइन, बजाज प्लेटिना, बजाज चेतक आदि) जब्त की गईं। कुल जप्त मशरूका की कीमत करीब 2,38,720 रुपये आंकी गई है।

  • कार्रवाई: सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।

    लक्ष्मी मेडिकल के पीछे रेलवे अंडरब्रिज के पास दबिश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार 

  • दूसरे मामले में बागबाहरा पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मी मेडिकल के पीछे रेलवे अंडरब्रिज के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि दो लोगों को दबोच लिया गया।
  • पकड़े गए आरोपी: मनोज बारीक (34, अचानकपारा बागबाहरा) और दादु मरकाम (24, देवार मोहल्ला बागबाहरा)।

  • फरार आरोपी: पूछताछ में फरार साथियों के नाम तुलस देवार, प्रवीण सोनी, राबीन दुआ और गगन सलूजा उर्फ गिन्नी बताए गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

  • जब्ती: पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 4,700 रुपये नगद और मोबाइल फोन सहित कुल 24,700 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। इन पर भी छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पिथौरा के गौरी गौरा चौक के पास शीतला मंदिर के पास जुआ खेलते 7 गिरफ्तार 

    पिथौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरी गौरा चौक स्थित शीतला मंदिर के पास स्ट्रीट लाइट की रोशनी में जुआ खेल रहे 7 लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है।
  • पकड़े गए आरोपी: सुखीराम ठाकुर, कृष्ण कुमार ठाकुर, भगवती डडसेना, गिरधर निषाद, गोवर्धन निषाद, शिव पटेल और शीतल ठाकुर (सभी निवासी पिथौरा, जिला महासमुंद)।

  • जब्ती: मौके से 5,400 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक पुरानी पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 HD 4345, कीमत 50,000 रुपये) समेत कुल 55,400 रुपये का सामान जब्त किया गया।

  • कार्रवाई: पुलिस ने मौके पर देहाती नालसी अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत वैधानिक कार्रवाई की है।

  • क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़ ▾
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग ▾
    दुर्ग संभाग ▾
    बिलासपुर संभाग ▾
    सरगुजा संभाग ▾
    बस्तर संभाग ▾
    देश ▾
    विदेश
    सरकारी सूचना ▾
    राजनीति ▾
    खेल ▾
    मनोरंजन ▾
    कारोबार ▾
    कीर्तिमान विशेष ▾
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें