कबीरधाम
46 खबरें
कवर्धा में शादी का झांसा देकर शोषण, निजी वीडियो से ब्लैकमेल कर ऐंठे 2 लाख
कवर्धा में शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पेड़ की डाली काटते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर हुई मौत
जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामाड़बरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रहने वाले रामकुमार विश्वकर्मा की 33KV हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई जाने वाली सड़क के पास की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक रामकुमार की मौत हो चुकी थी।
बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उन पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की मौके पर मौत, चालक फरार
जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में मुंगेली-पंडरिया मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों खेत में काम पूरा करने के बाद मोपेड से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे डोमसरा गांव के पास बिजली कार्यालय के सामने पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया।
बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव
कबीरधाम के बिजोराटोला में फंदे पर मिले प्रेमसिंह बैगा की मौत का मामला हत्या निकला। पुलिस के अनुसार झाड़-फूंक और बैगाई-गुनियाई को लेकर विवाद के बाद ससुर-दामाद ने हत्या की और शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।
2.68 करोड़ की मरम्मत पहली बारिश में बेअसर, बेल्हारी बांध के तटबंध से बहने लगी मिट्टी, 162 एकड़ फसल पर खतरा
बेल्हारी बांध में 2.68 करोड़ रुपये से मरम्मत के महज तीन महीने बाद तटबंध की मिट्टी बहने और पानी रिसने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए तकनीकी जांच की मांग की है। तटबंध टूटने की स्थिति में करीब 162 एकड़ फसल प्रभावित होने की आशंका है।
नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत का मामला, पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार
तीन नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के आरोप में पुलिस ने 39 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 12.50 लाख की जाली करेंसी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट तैयार कर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बोड़ला थाना, पोंडी चौकी और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 12.50 लाख रुपये की नकली करेंसी, कलर प्रिंटर, मोबाइल और कार जब्त की गई है।
कोरबा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 को बढ़ावा, 25 हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र
कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 25 हितग्राहियों को आवास निर्माण की सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहर के पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की सुविधा उपलब्ध कराना है।
कवर्धा में वृद्ध महिलाओं से गहने लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा में वृद्ध महिलाओं से सोने-चांदी के आभूषण छीनने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कबीरधाम साइबर थाना और पिपरिया पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.41 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।
35 बैगा परिवार दूषित पानी पीने को मजबूर, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी पेयजल व्यवस्था की मांग
कवर्धा जिले के बेलापानी गांव में बैगा जनजाति के करीब 35 परिवार दूषित नदी का पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और उपमुख्यमंत्री तक समस्या पहुंचाई, लेकिन अब तक स्थायी पेयजल व्यवस्था नहीं हो सकी है। उन्होंने जल्द हैंडपंप लगाने और साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
नदी में सोना : कबीरधाम में बाग नदी की रेत में चमकती उम्मीद, सोने के कणों से चलता है परिवारों का गुजारा
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के रामपुर शिवनी गांव में आज भी ग्रामीण नदी की रेत से सोने के महीन कण निकालकर आजीविका चला रहे हैं। पीढ़ियों से चली आ रही इस अनोखी परंपरा को महिलाएं, पुरुष और बच्चे मिलकर निभा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के बाद सोना अधिक मिलता है, लेकिन फिलहाल भी वे उम्मीद के साथ रोज नदी में मेहनत कर रहे हैं।