Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने
W 𝕏 f
होम › कोरबा › Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय क…
Teenager drowns in dam(Image Source: AI Photo)
Teenager drowns in dam(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING कोरबा

Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव

Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने पहुंचे 15 वर्षीय नरेश साहू की डूबने से मौत। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाश की। शनिवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नरेश का शव पानी से बाहर निकाला गया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Oct 2026, 05:52 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने पहुंचे 15 वर्षीय नरेश साहू की डूबने से मौत, घटना के बाद इलाके में शोक की लहर पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाश की। शनिवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नरेश का शव पानी से बाहर निकाला गया।   
मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्यापुरी क्षेत्र के चार नाबालिग दोस्त शुक्रवार शाम घूमने और पिकनिक मनाने के लिए सुमेधा डैम पहुंचे थे। मौसम सुहाना होने के कारण सभी दोस्त डैम के किनारे समय बिताने लगे। इसी दौरान वे पानी में उतरकर नहाने लगे। नहाते समय नरेश साहू का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण गहरे हिस्से में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूबने लगा।

दोस्तों ने मचाया शोर, बचाने की कोशिश नाकाम

नरेश को पानी में डूबता देख उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, मौजूद लोगों ने भी उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन प्रयासों के बावजूद नरेश को बाहर नहीं निकाला जा सका। कुछ ही देर में नरेश साहू पानी में लापता हो गया, घटना के बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।  

डैम और जलाशयों में सावधानी बरतने की अपील 

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे गहरे जलाशयों में डैम में नहाने के दौरान सावधानी बरतें। बिना अंदाजा लगाए जलाशय में उतरना जानलेवा साबित हो सकता है। सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करें और जोखिम वाले स्थानों पर पानी में उतरने से बचें।

रातभर चला सर्च ऑपरेशन, सुबह मिला शव 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से डैम में तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, रेस्क्यू टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद शनिवार सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया।  

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर आगे की कानूनी जांच की जा रही है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें