मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
कोयला खदानों वाला पहाड़ी अंचल और मरीन गोंडवाना फॉसिल पार्क
कुल 18 खबरें
Murder Case: करण हत्याकांड़ में सात आराेपियाें को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
Murder Case: मनेंद्रगढ़ के करण राठौर हत्याकांड में प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने सात दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने बलवा के मामले में दो-दो साल का सश्रम कारावास, कुल 10,500 रुपए जुर्माना और मृतक के माता-पिता को 10 हजार रुपए प्रतिकर देने का आदेश दिया है।
School News: स्कूल बंद मिलने पर तीन शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
School News: छत्तीसगढ़ के चिरमिरी-भरतपुर जिले के बड़ागांव खुर्द शासकीय हाई स्कूल में शिक्षकों की अनियमित उपस्थिति और स्कूल बंद मिलने के मामले में शिक्षा विभाग ने तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
Road Accident: अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बच्ची समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल
Road Accident: मनेन्द्रगढ़ के केल्हारी थाना क्षेत्र में सेमरमथानी मोड़ के पास यात्री बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में बच्ची समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
Manendragarh police: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार
Manendragarh police: मनेन्द्रगढ़ के लालपुर में जमीन बेचने के विवाद में पिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने 27 वर्षीय आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। भगवानपुर गांव में विवाद के दौरान 31 वर्षीय वंश बहादुर सिंह ने अपने पिता बिरन सिंह पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद बिरन सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई
CG Police News: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और शासकीय डायल-112 वाहन को दुर्घटनाग्रस्त करने के मामले में आरक्षक अविनाश गुप्ता पर बड़ी कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित होने के बाद उन्हें पुलिस सेवा से पृथक कर दिया गया। घटना के बाद उन्हें निलंबित कर जांच शुरू की गई थी।
Child Kidnapping Case : जनकपुर में बच्चों के अपहरण का मामला, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा, दो मासूम बरामद
Child Kidnapping Case: जनकपुर पुलिस ने अपहरण किए गए दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बच्चों को उत्तर प्रदेश ले जाकर बंधुआ मजदूरी के लिए बेचने की साजिश थी। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान
Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में इन दिनों हाथियों की लगातार आवाजाही ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। पार्क परिक्षेत्र जनकपुर के थोड़गी गांव में हाथियों के एक दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव में घुसकर तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद तीन परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
School Roof Leakage: बारिश में बेहाल सरकारी स्कूल, कहीं कमरों में पानी तो कहीं एक कमरे में कई कक्षाएं
School Roof Leakage: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनकपुर क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूलों में बारिश का पानी कक्षाओं में टपकने और जमा होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सुरक्षा के चलते कई बार मध्यान भोजन के बाद बच्चों को घर भेजना पड़ रहा है।
रेस्क्यू अभियान : खुले कुएं में गिरी मादा भालू, वन विभाग ने रैंप बनाकर बचाई जान
मनेंद्रगढ़ वनमंडल के बिहारपुर वन परिक्षेत्र में खुले कुएं में गिरी एक मादा भालू को वन विभाग ने रैंप बनाकर सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद भालू बिना किसी नुकसान के जंगल लौट गई।
लापरवाही : हार्ट अटैक मरीज को 6 घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार, रास्ते में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में 220-बिस्तर वाले सिविल अस्पताल की लापरवाही से 60 वर्षीय श्यामा बाई की हार्ट अटैक के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन 108 एंबुलेंस छह घंटे तक नहीं आई। देर रात एंबुलेंस पहुंचने पर मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बुझ रही प्यास : छत्तीसगढ़ के नवापारा में एक सूखे कुएं के भरोसे 300 जिंदगियां, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के नवापारा गांव में भीषण जल संकट के कारण ग्रामीण गहरे और लगभग सूख चुके कुएं से जान जोखिम में डालकर पानी निकालने को मजबूर हैं। वायरल वीडियो में ग्रामीण महिपाल सिंह कुएं के तल तक उतरकर पानी भरते नजर आए।