Saturday, 29 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर रेस्क्यू अभियान : खुले कुएं में गिरी मादा भालू, व…
वन विभाग ने कुएं में गिरी मादा भालू को सुरक्षित निकाला
वन विभाग ने कुएं में गिरी मादा भालू को सुरक्षित निकाला
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

रेस्क्यू अभियान : खुले कुएं में गिरी मादा भालू, वन विभाग ने रैंप बनाकर बचाई जान

मनेंद्रगढ़ वनमंडल के बिहारपुर वन परिक्षेत्र में खुले कुएं में गिरी एक मादा भालू को वन विभाग ने रैंप बनाकर सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद भालू बिना किसी नुकसान के जंगल लौट गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jul 2026, 10:29 AM
मनेन्द्रगढ़
मनेंद्रगढ़ वनमंडल में एक मादा भालू के खुले कुएं में गिर जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भोजन और पानी की तलाश में जंगल से भटककर निकली मादा भालू अचानक खुले कुएं में फिसल गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हलचल मच गई और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। 
यह घटना मनेंद्रगढ़ वनमंडल के बिहारपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोनहरी बीट की है। स्थानीय लोगों ने कुएं के भीतर भालू को देखा तो इसकी सूचना वन अमले को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। कुएं की गहराई और भालू की स्थिति को देखते हुए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। 

कुएं को तोड़कर बनाया गया रैंप 

वन विभाग के अधिकारियों ने भालू को बिना किसी नुकसान के बाहर निकालने के लिए अनोखी रणनीति अपनाई। टीम ने कुएं के एक हिस्से को सावधानी से तोड़कर मिट्टी का ढलान (रैंप) तैयार किया, ताकि भालू स्वयं बाहर निकल सके। रेस्क्यू के दौरान पूरी टीम सतर्क रही और आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। रैंप तैयार होने के बाद कुछ देर तक स्थिति का इंतजार किया गया। थोड़ी ही देर में मादा भालू धीरे-धीरे रैंप के सहारे कुएं से बाहर निकली और बिना किसी परेशानी के वापस जंगल की ओर चली गई। इस सफल रेस्क्यू अभियान के बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। 

वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की 

वन विभाग ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल से लगे इलाकों में खुले कुएं और जल स्रोतों के आसपास सावधानी बरतें। साथ ही यदि किसी वन्यजीव के फंसने या घायल होने की सूचना मिले तो स्वयं बचाव का प्रयास करने के बजाय तुरंत वन विभाग को जानकारी दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके। वन विभाग ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें