Sunday, 31 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ी कार्रवाई : कंपनी के सामान की आड़ में ले जाया जा रहा 3.12 करोड़ का गांजा जब्त दहला रायपुर : मंदिर हसौद में लगातार दो मर्डर से भड़का जनआक्रोश, आरोपी के घर में तोड़फोड़ बंगाल में सियासी उबाल : डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हिंसक हमला, फेंके अंडे और फाड़े कपड़े चौतरफा मार : यूपी में जून से बिजली का बड़ा झटका, बिलों में 10% तक की भारी बढ़ोतरी तय! घोटाला : लाखों की हेराफेरी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कोर्ट में चालान मेगा ऑपरेशन : ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहर निशाने पर, 9 संदिग्ध गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : कंपनी के सामान की आड़ में ले जाया जा रहा 3.12 करोड़ का गांजा जब्त दहला रायपुर : मंदिर हसौद में लगातार दो मर्डर से भड़का जनआक्रोश, आरोपी के घर में तोड़फोड़ बंगाल में सियासी उबाल : डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हिंसक हमला, फेंके अंडे और फाड़े कपड़े चौतरफा मार : यूपी में जून से बिजली का बड़ा झटका, बिलों में 10% तक की भारी बढ़ोतरी तय! घोटाला : लाखों की हेराफेरी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कोर्ट में चालान मेगा ऑपरेशन : ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहर निशाने पर, 9 संदिग्ध गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ चखना सेंटर बना रणभूमि : बागबाहरा में  पैसों के वि…
0:00
AI
छत्तीसगढ़

चखना सेंटर बना रणभूमि : बागबाहरा में  पैसों के विवाद में हुई चाकूबाजी से युवक गंभीर,  हिरासत में आए तीन 

बागबाहरा में देसी शराब दुकान के पास संचालित सरकारी चखना सेंटर में पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मामूली चोट आई। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
06 Apr 2026, 06:29 PM
बागबाहरा

शहर के देसी शराब दुकान के पास स्थित एक निजी दुकान में संचालित सरकारी चखना सेंटर सोमवार दोपहर अचानक हिंसा का केंद्र बन गया। मामूली पैसों के विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और मामला मारपीट से होते हुए चाकूबाजी तक पहुंच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक, संचालक के कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने अचानक हमला बोलते हुए धारदार हथियार निकाल लिया।

हमले में मोनेस यादव (21 वर्ष), निवासी विराजपाली को पीठ और कमर के पास गंभीर चोटें आई हैं। हालत नाजुक होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। वहीं, छगनू चक्रधारी को मामूली चोट आई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित चखना सेंटर का ठेका महासमुंद निवासी दीपक चंद्राकर के नाम पर है, जिसे भुरकोनी निवासी अनुराग साहू के कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकूबाजी में शामिल तीन आरोपियों में  गणपत निषाद, आकाश निषाद और बादल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है, जबकि घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
ग्लैमर
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें