Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amit Shah: निजी अस्पताल का उद्घाटन, राज्योत्सव के समापन समारोह में भी होंगे शामिल CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Amit Shah: निजी अस्पताल का उद्घाटन, राज्योत्सव के समापन समारोह में भी होंगे शामिल CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जा…
Elephants in Surguja Chhattisgarh (Image Source: Social Media)
Elephants in Surguja Chhattisgarh (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

CG News: सरगुजा वनवृत्त में करीब 121 हाथियों की मौजूदगी से किसानों और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। धान की फसल खाने के लिए हाथियों के झुंड जंगलों से निकलकर खेतों और आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 06:15 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: सरगुजा वनवृत्त में इन दिनों हाथियों की बढ़ती मौजूदगी ने किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। वनवृत्त के अलग-अलग इलाकों में करीब 121 हाथी कई दलों में बंटकर विचरण कर रहे हैं। धान की फसल पकने के साथ ही हाथियों का रुख जंगलों से खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर हो गया है। इससे किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो रही है। वहीं, हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

फसल बचाने के लिए हाथियों से भिड़ रहे ग्रामीण

लगातार फसल नुकसान से परेशान किसानों का धैर्य जवाब देने लगा है। सरगुजा वनवृत्त के अलग-अलग इलाकों से सामने आ रहे वीडियो और तस्वीरें स्थिति की गंभीरता बयां कर रहे हैं। खेतों को बचाने के लिए ग्रामीण अपनी जान की परवाह किए बिना हाथियों को भगाने में जुटे हैं। कहीं रात के अंधेरे में लाठी और मशाल लेकर हाथियों को खदेड़ा जा रहा है, तो कहीं दिन में युवा गुलेल और पत्थरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।   

खेतों में करंट के तार बन रहे हाथियों की मौत का कारण

धान की फसल बचाने के लिए कुछ किसान खेतों के चारों ओर करंट प्रवाहित तार लगा देते हैं। यह तरीका इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए भी जानलेवा है। पिछले दिनों उदयपुर वन परिक्षेत्र में खेत के चारों ओर लगाए गए करंट की चपेट में आने से एक हाथी के शावक की मौत हो गई थी। ऐसी घटनाएं वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से गंभीर हैं और कानून के तहत दंडनीय अपराध भी हो सकती हैं। 

इंसान और हाथी, दोनों की जान पर खतरा

हाथियों और इंसानों के बीच बढ़ता टकराव किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है। वन विभाग का कहना है कि मैदानी अमला हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है और गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। इसके बावजूद फसल को अप अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर भी हाथियों की आवाजाही

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर भी हाथियों की आवाजाही

उदयपुर क्षेत्र में हाथियों का विचरण लगातार जारी है। हाथियों के दल मुख्य मार्गों के साथ गांवों की अंदरूनी सड़कों के आसपास भी देखे जा रहे हैं। दो दिन पहले अंबिकापुर-बनारस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर के पास हाथियों का झुंड पहुंच गया था। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ।  

जंगल में चारा और पानी की व्यवस्था से कम हो सकता है टकराव

हाथियों और ग्रामीणों के बीच संघर्ष कम करने के लिए जंगलों में ही उनके भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करना जरूरी है। तमोर पिंगला इसका एक उदाहरण माना जा रहा है। यहां हाथियों के लिए पर्याप्त चारा, बांस और प्राकृतिक जल स्रोतों को व्यवस्थित किया गया है। इसके चलते हाथियों की मौजूदगी सालभर इसी क्षेत्र में बनी रहती है और उनके जंगल से बाहर निकलने की घटनाएं कम होती हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें