Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी…
Raigarh road accident kills biker (Image Source: Keertiman Media)
Raigarh road accident kills biker (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

Road Accident: घरघोड़ा थाना क्षेत्र में ग्राम चारभांठा के पास तेज रफ्तार पूर्णागिरी बस ने बाइक सवार धर्मेन्द्र राठिया को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

य
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 04:15 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र में ग्राम चारभांठा के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक से दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोगनारा निवासी धर्मेन्द्र राठिया शनिवार को अपनी मोटरसाइकिल से निजी काम के सिलसिले में घरघोड़ा गया था। काम निपटाने के बाद वह रात करीब 8 बजे वापस गांव लौट रहा था।
इसी दौरान ग्राम चारभांठा के प्रतीक्षालय के पास मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही पूर्णागिरी बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेन्द्र सड़क पर दूर जा गिरा। उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ पुलिस को भी इसकी सूचना दी।

अस्पताल में तोड़ा दम, बस चालक पर मामला दर्ज

सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद मृतक के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें