Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Tantrik Fraud: बेटे को घर लौटाने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ की ठगी Abhanpur News: निजी अस्पताल के सामने मिला अजन्मे बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस CG Road Accident: हादसे के बाद एक घंटा तक पड़ा रहा शव, आटों से ले जाया गया अस्पताल Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार CG Crime News: एक जमीन, दो सौदे! छह लाख रुपए लेने के बाद दूसरे को बेचने का आरोप, FIR दर्ज Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Tantrik Fraud: बेटे को घर लौटाने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ की ठगी Abhanpur News: निजी अस्पताल के सामने मिला अजन्मे बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस CG Road Accident: हादसे के बाद एक घंटा तक पड़ा रहा शव, आटों से ले जाया गया अस्पताल Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार CG Crime News: एक जमीन, दो सौदे! छह लाख रुपए लेने के बाद दूसरे को बेचने का आरोप, FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › नारायणपुर › Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट …
Narayanpur Police Cyber Fraud Arrests(Image Source: AI Photo)
Narayanpur Police Cyber Fraud Arrests(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING नारायणपुर

Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार

Cyber Fraud: नारायणपुर पुलिस ने साइबर ठगी के तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और हरियाणा से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगी के लिए कॉल फॉरवर्डिंग, फर्जी PhonePe मैसेज और डराने जैसे तरीके अपनाए गए थे।

य
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 12:03 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नारायणपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के तार मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और हरियाणा से जुड़े हैं। वहीं, मामले में सात अन्य लोगों को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने पिछले दो महीनों में दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान मोबाइल नंबर, बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस के अनुसार, ये मामले छोटे डोंगर और झाराघाटी थाना क्षेत्रों में दर्ज किए गए थे। पहले मामले में आरोपी ने कॉल फॉरवर्डिंग का इस्तेमाल कर पीड़ित के साथ 10 हजार रुपए की ठगी की थी। जांच के बाद पुलिस ने उत्तरप्रदेश के बलिया निवासी रितेश गुप्ता को गिरफ्तार किया।

डर दिखाकर एक लाख रुपए की ठगी

तीसरा मामला झाराघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम महीमा गवाड़ी का है। यहां एक व्यक्ति को डराकर एक लाख रुपए ठग लिए गए थे। इस मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवासी राजा भैया लोधी को गिरफ्तार किया है।

फर्जी पेमेंट मैसेज भेजकर खाते से निकाले 71 हजार रुपए

दूसरे मामले में आरोपी ने पीड़ित को फोन कर खुद को परिचित बताया और फोन-पे के जरिए 50 हजार रूपए भेजने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने 50 हजार रूपए मिलने का फर्जी मैसेज भेजकर पीड़िता से रकम वापस मांगी। पीड़त ने झांसे में आकर रूपए भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने रकम वापस आने का झांसा देकर मोबाइल पर बताई गई प्रक्रियाएं पूरी कराई। इस दौरान पीड़िता के बैंक खते से अलग-अलग बार कुल 71,606 रूपए कट गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में मध्य प्रदेश के ग्वालियर और शिवपुरी हरियाणा के नूंह से जुड़े रमेश साहू, आकाश रावत, अजय परिहार और मोहम्मद अरमान खान को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अजय परिहार कियोस्क सेंटर संचालक है। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद अरमान खान को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अन्य तीन आरोपी पहले से न्यायिक अभिरक्षा में हैं।

साइबर ठगी से बचने पुलिस ने दी ये सलाह

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग चालू न करें। किसी के पैसे भेजने के मैसेज पर भरोसा करने से पहले बैंक खाते में रकम की पुष्टि करें। बिना सत्यापन के किसी को पैसे वापस न भेजें और OTP या UPI PIN साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस के मुताबिक, इन मामलों में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें