Wednesday, 21 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट Food Safety Department: मिल्की मलाई का पनीर फिर जांच में फेल, खाद्य सुरक्षा जांच पर उठे सवाल Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट Food Safety Department: मिल्की मलाई का पनीर फिर जांच में फेल, खाद्य सुरक्षा जांच पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट,…
Rs 1.12 crore swindled from Bilaspur school bank account(Image Source: AI Photo)
Rs 1.12 crore swindled from Bilaspur school bank account(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे

Cyber Fraud: बिलासपुर के प्रयास पब्लिक स्कूल का बैंक खाता म्यूल अकाउंट बनाकर इस्तेमाल किया गया। स्कूल संचालक का मोबाइल कोलकाता में गुम होने के बाद 1.12 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया।

य
प्रकाशित: 21 Oct 2026, 02:27 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां प्रयास स्कूल के बैंक खाता को म्यूल अकाउंट बनाकर 1.12 करोड़ रुपए लेनदेन करने का मामला सामने आया है। स्कूल के डायरेक्टर के कोलकाता में गुम मोबाइल से साइबर ठगों ने इस तरह की जालसाजी की है। बैंक खाते में एक ही दिन में खाते में करोड़ों रुपए का लेनदेन कर 100 से ज्यादा बैंक खातों में रकम ट्रांसफर किया गया है। इस मामले की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने केस दर्ज कर डायरी कोलकाता भेज दी है।

कोलकाता में मोबाइल गुम होने के बाद शुरू हुआ मामला

राजकिशोर नगर निवासी डॉ. सचिन यादव प्रयास पब्लिक स्कूल के संचालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 अगस्त को वह कोलकाता गए थे। इस दौरान न्यू मार्केट थाना क्षेत्र के धरमतला के पास उनका जियो सिम लगा मोबाइल गुम हो गया। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। जिस पर उन्होंने बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई की और जियो सेवा केंद्र पहुंचकर सिम बंद कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं होने के कारण सिम तत्काल बंद नहीं हो सका।

बैंक अकाउंट से 1.12 करोड़ का लेनदेन

डॉ सचिन यादव ने 16 अगस्त को अपना पुराना नंबर दोबारा जारी कराया। अगले दिन ईमेल चेक करने पर खाते में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली। स्कूल का ICICI बैंक खाता इसी मोबाइल नंबर से जुड़ा था। शिकायत के मुताबिक, ठगों ने 14 अगस्त को पहले 800 रुपए का ट्रायल ट्रांजेक्शन किया। इसके बाद खाते के जरिए करीब 1.12 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया और रकम 100 से ज्यादा बैंक खातों में भेज दी गई। कोलकाता से लौटने के बाद स्कूल संचालक ने नया सिम लेकर मोबाइल चालू कराया। तब पता चला कि गुम मोबाइल नंबर से स्कूल के आईसीआईसीआई बैंक के राजकिशोर नगर ब्रांच के खाते से लिंक था। साइबर ठगों ने इसी नंबर और खाते का एक्सेस लेकर 14 अगस्त को म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया।

खाते में था 181 रुपए, ठगी के बाद बचे केवल 29 रुपए

स्कूल के डायरेक्टर के अनुसार, इस पूरे फर्जीवाड़े से पहले स्कूल के बैंक खाते में महज 181 रुपए शेष थे। जालसाजों ने इसे मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी की रकम खपाने के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया और पूरी रकम बाहर निकालने के बाद खाते में केवल 29 रुपए छोड़े।
म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते को कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल धोखाधड़ी या अन्य अवैध गतिविधियों से प्राप्त रकम को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए किया जाता है।

मोबाइल गुम हुआ तो सिम तुरंत ब्लॉक कराए

एएसपी सिटी पंकज पटेल ने ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी ऑपरेटर सेंटर या कस्टमर केयर से संपर्क कर सिम ब्लॉक कराएं। बैंक से संपर्क कर यूपीआई व नेट बैंकिंग की सुविधा बंद कराए। साथ ही फोन गुम होने की तत्काल सूचना नजदीकी पुलिस थाने को भी दें। फिलहाल, इस मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर डायरी कोलकाता भेजी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें