मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
2022 में बना नया जिला: वनों से घिरा आदिवासी बहुल अंचल
कुल 5 खबरें
Chhattisgarh news: बेटे की एक छोटी-सी जिद्द और पिता का न लौटना, कमल का फूल तोड़ने तालाब में उतरे शख्स की डूबने से मौत
Chhattisgarh news: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के डुमरटोला गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। बेटे के लिए कमल का फूल तोड़ने तालाब में उतरे 45 वर्षीय भुनेश्वर श्रीवास की कमल की जड़ों और गाद में पैर फंसने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पेयजल संकट : जल जीवन मिशन का सच पिट्टेमेटा में टंकी खड़ी, फिर भी नदी का पानी पी रहे ग्रामीण
मोहला-मानपुर जिले के पिट्टेमेटा गांव में जल जीवन मिशन की योजना अधूरी पड़ी है। पानी टंकी और टावर बनने के बाद भी घरों तक पेयजल नहीं पहुंच सका, जिससे ग्रामीण भरी बारिश में भी नदी के झरिया से पानी लेने को मजबूर हैं।
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : स्वीकृति के बाद भी अधूरे भवन, 5 साल से खुले मंच में पढ़ाई
मोहला-मानपुर जिले के कई गांवों में स्कूल भवनों की कमी से बच्चे परेशान हैं। कहीं खुले मंच तो कहीं सामुदायिक भवन और कचरा संग्रहण केंद्र में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। 50 से अधिक शाला भवन जर्जर होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
बड़ी कार्रवाई : 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 75 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
मोहला-मानपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 800 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। मानपुर में वाहन जांच के दौरान पकड़े गए ट्रक से रॉयल स्टेज, बीयर और गोवा व्हिस्की सहित करीब 50.28 लाख रुपये की शराब बरामद हुई।
पुलिस का शिकंजा : घने जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर 8 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के भड़सेना जंगल में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर अंबागढ़ चौकी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा, जहां से 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से 1.13 लाख रुपये नकद, 8 मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल और ताश सहित कुल 3.47 लाख रुपये का मशरूका जब्त हुआ।