Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
W 𝕏 f
होम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस का शिकंजा : घने जंगल में चल रहे जुए के अड्ड…
पुलिस का बड़ा शिकंजा, 8 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
पुलिस का बड़ा शिकंजा, 8 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

पुलिस का शिकंजा : घने जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर 8 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के भड़सेना जंगल में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर अंबागढ़ चौकी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा, जहां से 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से 1.13 लाख रुपये नकद, 8 मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल और ताश सहित कुल 3.47 लाख रुपये का मशरूका जब्त हुआ।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
31 May 2026, 02:52 PM
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भड़सेना के घने जंगल क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुए का फड़ संचालित किया जा रहा है, जहां लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहे थे। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल तथा एसडीओपी ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रणनीतिक तरीके से जंगल क्षेत्र की घेराबंदी की और बिना किसी देरी के दबिश देने की तैयारी की।

छापेमारी के दौरान मचा हड़कंप, कई आरोपी भागे

जैसे ही पुलिस टीम जंगल के भीतर जुए के फड़ तक पहुंची, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ आरोपी मौके का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 8 जुआरियों को मौके से ही धर दबोचा। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरा जुआ अड्डा तहस-नहस हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उजागर

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—
तालिब खान (29) निवासी पुराना बस स्टैंड डोंगरगढ़, दशेश्वर प्रसाद कोड़ापे (26) मोंगरा, गोपाल राम धनकर (42) केरेठी, सतीश कुमार दीखीत (32) अरजपुरी मंचुआ (जिला बालोद), दिनेश उइके (30) बिहिरीखुर्द, भूपेन्द्र गंजीर (27) काकोडी (जिला गोंदिया, महाराष्ट्र), संतराम उइके (27) घोटिया तथा धनराज जैन (49) साल्हे भानुप्रतापपुर (जिला कांकेर) शामिल हैं

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सामग्री जब्त की। इसमें 1 लाख 13 हजार 220 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल, 52 पत्तियों की ताश गड्डी, बैटरी, एलईडी बल्ब और बिजली तार शामिल हैं। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 3 लाख 47 हजार 220 रुपये आंकी गई है।

जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश जारी

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने मौके से फरार हुए अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि जंगल, सुनसान इलाकों या किसी भी स्थान पर अवैध जुआ, सट्टा या अन्य आपराधिक गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार निगरानी और कार्रवाई के चलते ऐसे गिरोहों पर शिकंजा और कड़ा किया जा रहा है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें