कोरबा
116 खबरें
Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस
Korba Hospital News: कोरबा के रानी धनराज कुंवर अस्पताल के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और FSL की टीम मामले की जांच कर रही है। अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ के साथ CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खेलते-खेलते कुएं में गिरने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। दर्दनाक घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 स्थित पुरानी बस्ती के दादर इलाके की है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं आसपास के लोग भी सदमे में हैं।
पेड़ की डाली काटते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर हुई मौत
जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामाड़बरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रहने वाले रामकुमार विश्वकर्मा की 33KV हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई जाने वाली सड़क के पास की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक रामकुमार की मौत हो चुकी थी।
नशे में धुत कार चालक ने मवेशियों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा पॉवर जनरेट ऑफिस के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मौजूद चार मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।
मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड
कटघोरा थाने की पुलिस टीम पर शिकायतकर्ता के खर्चे पर दिल्ली की फ्लाइट से यात्रा करने के आरोप में बड़ी कार्रवाई हुई है। 55 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले की जांच के सिलसिले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता गौरव मोदी के खर्चे पर हवाई टिकट बुक कराए थे। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद बिलासपुर रेंज आईजी ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।
बांगो डैम में छलांग लगाने वाला युवक 48 घंटे बाद भी लापता, NDRF ने संभाला मोर्चा
बांगो डैम में दोस्तों के साथ शर्त लगाकर छलांग लगाने वाला 24 वर्षीय रंजीत यादव 48 घंटे बाद भी लापता है। पुलिस, नगर सेना और NDRF की टीम तलाश में जुटी है। वहीं, बांध का जलस्तर 94% पहुंचने पर 9 गेट खोले गए हैं और नदी किनारे के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े
छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के करीब 420 विद्यार्थियों ने खराब भोजन, अशुद्ध पेयजल, गंदगी और छात्रावास की अव्यवस्थाओं को लेकर कोरबा-कटघोरा मार्ग पर चक्काजाम किया। करीब चार घंटे चले प्रदर्शन के बाद एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद विद्यार्थी सड़क से हटे।
CKS की नई प्रदेश टीम घोषित, धीरेंद्र साहू अध्यक्ष और अतुल दास महंत कार्यकारी अध्यक्ष
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है। धीरेंद्र साहू को प्रदेश अध्यक्ष, अधिवक्ता दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक और अतुल दास महंत को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भगवान शिव-राम पर अभद्र टिप्पणी का मामला, सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल के बाद युवक के खिलाफ FIR
भगवान शिव और राम पर अभद्र टिप्पणी को लेकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
नाबालिग की शिकायत पर बड़े व्यापारी के खिलाफ POCSO केस, पुलिस ने शुरू की जांच
कोरबा में 16 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर एक व्यापारी के खिलाफ POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खेत में मिला मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों ने किया काबू मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से लगे तरदा गांव में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने खेत में एक मगरमच्छ देखा। खेत में मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। हालांकि ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए दूरी बनाए रखी और सावधानी के साथ उसे सुरक्षित पकड़ लिया।