Korba News: नवरात्रि और दशहरा ड्यूटी के दौरान CAF के एक जवान को लेकर विवाद खड़ा हो गया, ड्यूटी पर तैनात जवान ने बजरंग दल के सदस्यों की गाड़ी रुकवाकर उसकी चाबी निकाल ली और गाली-गलौज की। जवान नशे में होने की बात सामने आने के बाद मौके पर विवाद खडा हाे गया। सूचना मिलते ही जवान को सिविल लाइन ले जाया गया वहा उसका मुलाहिजा और मेडिकल परीक्षण कराया गया।
गाड़ी रोककर चाबी निकालने से हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक बजरंग दल की टीम नवरात्रि के दौरान दुर्गा पंडाल के भ्रमण पर निकले थें। इसी दौरान फेस-1 के पास CAF जवान पवन कुमार ने उनकी गाड़ी रुकवाई और चाबी निकाल लिया। इसके बाद जवान ने टीम के सदस्यों के साथ गाली-गलौज भी करने लगा। जब बजरंग दल के सदस्य जवान के पास पहुचा तो शराब के नशे में होने की बात सामने आई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच विवाद बढ़ गया और हंगामे की स्थिति बन गई। घटना को लेकर वहां काफी देर तक हलचल रहा।
मेडिकल परीक्षण के बाद विभाग को दी गई सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही CAF जवान को सिविल लाइन ले जाया गया। वहां उसका मुलाहिजा कराने के साथ मेडिकल परीक्षण भी किया गया। मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दी गई है। अब इस पूरे प्रकरण में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने दी कार्रवाई की जानकारी
मामले में CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि संबंधित जवान का मुलाहिजा कराया गया है। CAF विभाग को पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई किया जा रहा है। इस घटना को लेकर विभागीय कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। मेडिकल परीक्षण और आगे की जांच के आधार पर मामले में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।






