Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड…
Elderly woman attacked with a knife in Bilaspur's Mendra village(Image Source: Social Media)
Elderly woman attacked with a knife in Bilaspur's Mendra village(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत

Crime News: बिलासपुर के मेंड्रा गांव में तीन साल की बच्ची को जबरन ले जाने की कोशिश पर विरोध कर रही बुजुर्ग दादी राजकुमारी यादव पर चाकू से हमला किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार है और सकरी थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 18 Oct 2026, 02:56 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तीन साल की मासूम बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश का विरोध करना उसकी दादी को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।  
मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेंड्रा का है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात  10 बजे राजकुमारी यादव घर पर थीं। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला प्रशांत शुक्ला वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक ने तीन साल की बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की।

बच्ची को बचाने के लिए दादी ने किया विरोध

बच्ची को ले जाने की कोशिश देखकर दादी ने इसका विरोध किया और युवक को रोकने का प्रयास किया। इस बात पर प्रशांत शुक्ला नाराज हो गया। उसने पहले गाली-गलौज की और फिर धारदार चाकू से उन पर हमला कर दिया। हमले में दादी राजकुमारी यादव गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से तुरंत भाग निकला। इलाज के लिए राजकुमारी को सिम्स अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बच पई। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के पीछे की कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद ग्राम मेंड्रा में दहशत का माहौल बना हुआ है। तीन साल की बच्ची को ले जाने की कोशिश और उसका विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की जान चले जाने की घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस जांच का इंतजार है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें