Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: रेलवे कॉलोनी की नाली में मिला 3 साल मासूम का शव, दम घुटने से मौत, हत्या की आशंका Domestic Violence: शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने की हत्या, लोहे की जंजीर से घोंटा गला Knife Attack: युवक की सनक ने मचाया हड़कंप, दो महिलाओं पर धारदार हथियार से किया वार CG Crime News: विवाद के बाद हिंसक हुआ साला, जीजा के चेहरे और गले पर ब्लेड से किया हमला Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Crime News: रेलवे कॉलोनी की नाली में मिला 3 साल मासूम का शव, दम घुटने से मौत, हत्या की आशंका Domestic Violence: शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने की हत्या, लोहे की जंजीर से घोंटा गला Knife Attack: युवक की सनक ने मचाया हड़कंप, दो महिलाओं पर धारदार हथियार से किया वार CG Crime News: विवाद के बाद हिंसक हुआ साला, जीजा के चेहरे और गले पर ब्लेड से किया हमला Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › बिलासपुर संभाग › बिलासपुर › Fraud Case: सोशल मीडिया की दोस्ती पहुंची थाने तक, शादी का व…
Bilaspur woman alleges marriage fraud(Image Source: AI Photo)
Bilaspur woman alleges marriage fraud(Image Source: AI Photo)
बिलासपुर

Fraud Case: सोशल मीडिया की दोस्ती पहुंची थाने तक, शादी का वादा तोड़ने का आरोप

Fraud Case: बिलासपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने और धमकी मिलने की शिकायत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

भ
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 07:15 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Fraud Case: सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदली और फिर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मध्यप्रदेश के लखनादौन निवासी सौरभ कुमार जैन पर शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और हाईकोर्ट से उसकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए। युवती का आरोप है कि वर्ष 2024 में बिलासपुर में आरोपी ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने युवती के बच्चों को भी अपनाने का आश्वासन दिया था। पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी की बात को लेकर दबाव बनाया और रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश की, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 

हाईकोर्ट से राहत नहीं, फिर भी गिरफ्तारी का इंतजार 

पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। युवती के मुताबिक, आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लखनऊ तक गई थी, मगर बिना गिरफ्तारी के वापस लौट आई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी फोन कॉल और मैसेज के जरिए उसे धमका रहा है। इस संबंध में उसने पुलिस को अलग से शिकायत दी है। उसका कहना है कि वह थाना प्रभारी, सीएसपी और एसएसपी कार्यालय में कई बार अपनी बात रख चुकी है, लेकिन अब तक उसे कार्रवाई का इंतजार है।
पीड़िता का दावा है कि आरोपी के तीन मोबाइल नंबर अभी भी चालू हैं और उनकी लोकेशन लखनऊ में मिल रही है। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने, आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और धमकियों के संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, मामले में आरोपी का पक्ष और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें