Thursday, 19 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: घर में अकेली महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग का शक Crime News: सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने साथियों के साथ मिलकर युवक को लूटा Crime News: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार Drug Smuggling: चिट्टा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Murder Case: शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, जेल दाखिल Murder Case: घर में अकेली महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग का शक Crime News: सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने साथियों के साथ मिलकर युवक को लूटा Crime News: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार Drug Smuggling: चिट्टा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Murder Case: शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, जेल दाखिल
W 𝕏 f
होम › जांजगीर-चांपा › Crime News: सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, युवत…
Accused in honey-trap racket arrested(Image Source: social media)
Accused in honey-trap racket arrested(Image Source: social media)
🔴 BREAKING जांजगीर-चांपा

Crime News: सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने साथियों के साथ मिलकर युवक को लूटा

Crime News: स्नैपचैट के जरिए युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में एक युवती समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने चाकू दिखाकर युवक से 60 हजार रुपए नकद और सोने की अंगूठी लूटी थी।

भ
प्रकाशित: 19 Nov 2026, 05:39 PM · अपडेट: 19 Nov 2026, 05:44 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जांजगीर - चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाया और फिर चाकू की नोक पर लूटपाट की। जांजगीर-चांपा पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए युवक को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। मामले में एक युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपए नकद, वारदात में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। पुलिस के मुताबिक, रायगढ़ जिले के रहने वाले मनीष वर्मा की पहचान स्नैपचैट के जरिए रायगढ़ क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी दौरान युवती ने मनीष को बार-बार मिलने के लिए चांपा बुलाया।

मड़वा प्लांट के पास घेरकर की मारपीट और लूटपाट 

4 नवंबर को मनीष अपने एक दोस्त के साथ कार से युवती से मिलने चांपा पहुंचा। युवती के कहने पर उसने अपने दोस्त को मड़वा प्लांट के मुख्य द्वार पर छोड़ दिया और खुद उसके साथ आगे चला गया। इसी दौरान रात करीब 12:20 बजे मड़वा प्लांट के पास पांच युवक कार के नजदीक पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने चाकू दिखाकर मनीष को कार से बाहर निकाला और हाथ-मुक्कों के साथ बेल्ट से उसकी पिटाई की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उससे 60 हजार रुपए नकद और पहनी हुई सोने की अंगूठी छीन ली। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान युवती की भी इस पूरी वारदात में आरोपियों के साथ मिलीभगत सामने आई। पुलिस के अनुसार, युवक को मिलने के बहाने बुलाने में उसकी अहम भूमिका थी। 
घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना कोतवाली जांजगीर में अपराध क्रमांक 917/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 308(2), 111(1) और 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश तेज की और युवती समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
अमित राठौर (21), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 12, जांजगीर; 
रवि झलरिया (24), निवासी हसदेव विहार कॉलोनी, जांजगीर; 
किशन कर्ष (21), निवासी ग्राम महुदा, थाना चांपा, हाल मुकाम खडफड़ी पारा वार्ड क्रमांक 21, जांजगीर; 
कुनाल पाण्डेय (20), निवासी लिंक रोड शंकर विहार कॉलोनी, जांजगीर, 
हाल मुकाम भोजपुर मिशन हॉस्पिटल, थाना चांपा;
 मुकेश कश्यप उर्फ छोटू (19), निवासी जोबी (जर्वे च), थाना जांजगीर और रायगढ़ जिले की एक युवती के रूप में हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें