"हनी ट्रैप" के लिए 3 परिणाम मिले
रायपुर
हनी ट्रैप केस : कारोबारी ने लगाया धमकी देकर पैसे वसूलने का आरोप, दो युवतियों पर FIR
रायपुर में एक कारोबारी ने दो युवतियों पर हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी का आरोप है कि उन्हें झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर रकम की मांग की गई।
जांजगीर-चांपा
Crime News: सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने साथियों के साथ मिलकर युवक को लूटा
Crime News: स्नैपचैट के जरिए युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में एक युवती समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने चाकू दिखाकर युवक से 60 हजार रुपए नकद और सोने की अंगूठी लूटी थी।
भीतरखाने
जहां आवाज कम हो जाए, समझ लीजिए वहां फुसफुसाहटें काम कर रही हैं ... कुर्सियों के नीचे सरकती फाइलें
हर सूबे की अपनी एक आवाज होती है…कुछ खबरें मंच से बोली जाती हैं, कुछ प्रेस नोट में लिखी जाती हैं और कुछ गलियारों, बंद कमरों, चाय टेबलों और फुसफुसाहटों में जन्म लेती हैं। भीतरखाने का कलमकार उन्हीं अनकही हलचलों का साप्ताहिक आईना है। यहाँ सत्ता की सुगबुगाहट है, बाबुओं के गलियारों की आहट है, समाज की चुप्पियों के पीछे छिपे संकेत हैं और उन चर्चाओं की भनक भी, जो खुलकर कभी सामने नहीं आतीं। यह कॉलम आरोप नहीं लगाता, इशारों में उन तस्वीरों को उकेरता है, जिन्हें लोग समझते तो हैं… मगर कहते नहीं। व्यंग्य, संकेत और भीतर की खबरों के इस सफर में हर सप्ताह मिलेगा सिस्टम का एक नया चेहरा। क्योंकि…जो सामने दिखता है, कहानी अक्सर उसके पीछे शुरू होती है। - कलमकार