Thursday, 19 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: घर में अकेली महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग का शक Crime News: सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने साथियों के साथ मिलकर युवक को लूटा Crime News: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार Drug Smuggling: चिट्टा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Murder Case: शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, जेल दाखिल Murder Case: घर में अकेली महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग का शक Crime News: सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, युवती ने साथियों के साथ मिलकर युवक को लूटा Crime News: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार Drug Smuggling: चिट्टा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Murder Case: शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, जेल दाखिल
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Murder Case: घर में अकेली महिला की चाकू मारकर हत्…
Woman murdered in Palamu(Image Source: AI Generated)
Woman murdered in Palamu(Image Source: AI Generated)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Murder Case: घर में अकेली महिला की चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग का शक  

Murder Case: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित नावाटोली में साधना सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात हुई इस वारदात का खुलासा गुरुवार सुबह हुआ। घटना के समय महिला घर में अकेली थीं। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है।

स
प्रकाशित: 19 Nov 2026, 05:47 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
झारखंड
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Murder Case: घर पर अकेली महिला की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या से इलाके में मची हड़कंप। घटना झारखंड के पलामू जिले मेदिनीनगर के नावाटोली का है। महिला के सिर पर चाकू से पांच से छह वार किए गए थे। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है, जबकि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के बाद वारदात का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक मृतका के पति जमशेदपुर में नौकरी करते हैं, जबकि बेटी भी बाहर रहकर पढ़ाई करती है। 

प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच जांच कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। टाउन थाना प्रभारी ने पुष्टी की है, की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका जताई जा रही है। हत्या की असली वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

फोन नहीं उठाने पर खुला हत्या का राज

घर में रहने वाले किराएदार मोटर चालू कराने के लिए लगातार साधना सिंह को फोन कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद किराएदारों ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर महिला का शव पड़ा मिला। मृतका की बड़ी बहन संध्या कुमारी ने बताया कि साधना सिंह का राजा अंसारी उर्फ यूनुस अंसारी नामक युवक के साथ संबंध था। युवक प्लंबर का काम करता था। 

धमकियों और पुराने विवाद की जांच

बहन के मुताबिक, वह साधना को लगातार धमकियां दे रहा था। अगस्त महीने में तीज के दौरान दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। पुलिस इस जानकारी को भी जांच का हिस्सा बना रही है। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल और आसपास के इलाकों में सुराग तलाशे जा रहे हैं। पुलिस हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन जमशेदपुर से पलामू के लिए रवाना हो गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें