ताज़ा खबरें
4627 समाचार
रायपुर संभाग
रायपुर में आज शिक्षकों का महाहुंकार, विधानसभा घेराव में जुटेंगे आरंग के शिक्षक
आरंग के सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति में वरिष्ठता लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षक 15 जुलाई को रायपुर में होने वाले विधानसभा घेराव महाआंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
महासमुंद
दलहन खेती को बढ़ावा : महासमुंद में किसानों को बांटे गए उड़द के उन्नत बीज, फसल विविधीकरण पर जोर
महासमुंद जिले में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत किसानों को उन्नत किस्म के उड़द बीज वितरित किए गए। कृषि विभाग ने किसानों को दलहन खेती, बीज उपचार और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर धान के साथ अन्य फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
रायगढ़
रायगढ़ मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, दो नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ के केलो नदी मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट और बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में मुख्य आरोपी युवती समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। विवाद सेल्फी को लेकर शुरू हुआ था।
राष्ट्रीय
CBSE थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी : सुप्रीम कोर्ट का दखल, नई शिक्षा नीति पर नजर
सीबीएसई की थ्री-लैंग्वेज यानी तीन भाषा वाली नीति पर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने फिलहाल इस नई नीति पर तुरंत रोक लगाने से इनकार कर दिया है। यह नीति मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्कूलों में लागू हो चुकी है।
बस्तर संभाग
गोंचा महापर्व : बस्तर की अनोखी परंपरा, बांस की तुपकी से भगवान जगन्नाथ को दी जाएगी सलामी
बस्तर के प्रसिद्ध गोंचा महापर्व में 600 साल पुरानी तुपकी परंपरा निभाई जाती है। बांस से बनी तुपकी से भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र को 21 तोपों की तर्ज पर सलामी दी जाती है। यह परंपरा बस्तर की संस्कृति के साथ ग्रामीणों के रोजगार का भी आधार बनी हुई है।
जगदलपुर (बस्तर)
बदहाल व्यवस्था : बस्तर के सबसे बड़े अस्पताल में वार्डों तक पहुंचा टॉयलेट का गंदा पानी, मरीजों पर संक्रमण का खतरा
बस्तर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में सीवरेज व्यवस्था की खराबी के कारण टॉयलेट का गंदा पानी वार्डों और गलियारों तक पहुंच गया। अस्पताल प्रबंधन ने सफाई कराई, लेकिन मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विदेश
PoK में बढ़ी हिंसा: नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई, 6 मरे
गुलाम कश्मीर यानी PoK में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। मंगलवार को रावलकोट में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से आम नागरिकों पर की गई कार्रवाई ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है।
राष्ट्रीय
केतन अग्रवाल हत्याकांड: पीएम मोदी को लिखा मां ने भावुक पत्र
महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। बेटे को खोने के बाद उनकी मां राखी अग्रवाल ने न्याय की उम्मीद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने ईमेल के जरिए पीएम को अपनी व्यथा सुनाई है और दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है।
राजनांदगांव
हड़कंप : प्रार्थना के दौरान मधुमक्खियों का हमला, बीजेभाठा स्कूल के 40 बच्चे घायल
राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव क्षेत्र स्थित बीजेभाठा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना में करीब 40 बच्चे घायल हुए, जिन्हें डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है।
सरकारी सूचना
परिसर में गूंजा हरियाली का संदेश : एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान में विधायकों ने लगाया पौधा
छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित सभी विधायकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया।
सरकारी सूचना
बड़ी कामयाबी : मोर गांव-मोर पानी अभियान ने बदली गांवों की तस्वीर, जल संचयन से बढ़ेगी किसानों खुशहाली
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान जल संरक्षण का बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है। जनभागीदारी से 2.85 लाख जल संरचनाओं का निर्माण और पुनर्जीवन किया गया, जिससे 19.23 लाख घनमीटर अतिरिक्त जल संचयन क्षमता विकसित हुई। इस पहल से भूजल स्तर सुधार, किसानों को सिंचाई सुविधा और ग्रामीण क्षेत्रों में जल सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
शिक्षा का अनोखा दान: शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे ने 10 वर्षों से संभाला छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे पिछले 10 वर्षों से जरूरतमंद छात्राओं की शिक्षा में सहयोग कर रहे हैं। वह हर साल आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें, गाइड और अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सफलता के लिए प्रेरित भी करते हैं।