Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Fraud Case: महिला से 28.55 लाख की ठगी, मकान किराये पर लेकर जीता भरोसा फिर लगाया चूना
W 𝕏 f
होम › जांजगीर-चांपा › Job Scam: नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, ब…
Appointment of counselor Santoshi Dubey in Janjgir cancelled(Image Source: AI Photo)
Appointment of counselor Santoshi Dubey in Janjgir cancelled(Image Source: AI Photo)
जांजगीर-चांपा

Job Scam: नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, बीजेपी नेत्री संतोषी दुबे पद से हटाई गईं

Job Scam: जांजगीर-चांपा में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने के आरोप में परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर संतोषी दुबे की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। कोरबा निवासी पारस जैन ने एनजीओ के माध्यम से नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 5 लाख रुपये लेने की शिकायत की थी।

भ
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 03:35 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जांजगीर-चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Job Scam: नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए लेने का मामला सामने आने के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर संतोषी दुबे की नियुक्ति रद्द कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद की है। संतोषी दुबे बीजेपी नेत्री भी हैं। उन पर एनजीओ के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रकम लेने और बाद में काम नहीं दिलाने का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोरबा निवासी पारस जैन ने संतोषी दुबे के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संतोषी दुबे ने एनजीओ के जरिए पांच अलग-अलग स्थानों पर काम दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बदले उन्हें डेढ़ लाख रुपए और उनके एक सहयोगी को साढ़े तीन लाख रुपए चेक के माध्यम से दिए गए थे। आरोप है कि रकम मिलने के बाद भी किसी को काम नहीं दिलाया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी की व्यवस्था हुई और न ही दी गई रकम वापस की गई। लगातार प्रयासों के बाद भी समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी शिकायत रखी।

 दो अधिकारियों को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

शिकायत सामने आने के बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने संतोषी दुबे को महिला थाना में संचालित परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर पद से हटा दिया है। मामले की जांच परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी और अजाक थाना के डीएसपी को सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को शिकायत में लगाए गए आरोपों और पैसों के लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है।
परिवार परामर्श केंद्र से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है। बीते एक सप्ताह के भीतर दूसरी महिला काउंसलर की नियुक्ति निरस्त की गई है। इससे पहले बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य और परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर पूजा राठौर की नियुक्ति भी रद्द की गई थी। पूजा राठौर के खिलाफ रायपुर निवासी एक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत की थी। लगातार सामने आ रही इन शिकायतों के बाद परिवार परामर्श केंद्र से जुड़ी नियुक्तियों और उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल संतोषी दुबे के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें