Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Police: रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप, प्रशिक्षु SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड Balodabazar News: इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की मौत, 25 लाख मुआवजे पर सहमति Cattle Smuggling: पिकअप में झारखंड ले जा रहे थे 6 भैंसें, दम घुटने से एक की मौत, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Kabra Elephant: अकेले 30-40 KM चलता था कबरा, अब 18 हाथियों की ढाल लेकर वन विभाग को कर रहा परेशान Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Police: रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप, प्रशिक्षु SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड Balodabazar News: इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की मौत, 25 लाख मुआवजे पर सहमति Cattle Smuggling: पिकअप में झारखंड ले जा रहे थे 6 भैंसें, दम घुटने से एक की मौत, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Kabra Elephant: अकेले 30-40 KM चलता था कबरा, अब 18 हाथियों की ढाल लेकर वन विभाग को कर रहा परेशान Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › जांजगीर-चांपा › Chhattisgarh Police: रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़…
Police officers suspended in Chhattisgarh(Image Source: AI Generated)
Police officers suspended in Chhattisgarh(Image Source: AI Generated)
🔴 BREAKING जांजगीर-चांपा

Chhattisgarh Police: रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप, प्रशिक्षु SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Chhattisgarh Police: जांजगीर-चांपा के सारागांव थाने में 1.5 लाख रुपए लेकर शराब आरोपियों को छोड़ने के आरोप में प्रशिक्षु SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित। SP ने मामले की विस्तृत जांच CSP को सौंपी है।

स
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 07:09 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
जांजगीर-चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Police: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाले मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। शराब बिक्री के एक मामले में कथित तौर पर 1.5 लाख रुपए लेकर आरोपियों को छोड़ने के आरोप में प्रशिक्षु उप निरीक्षक (SI) समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की है। मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे को सौंपी है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। 11 नवंबर को सामने आया था मामला जानकारी के अनुसार, सारागांव थाने में शराब के आरोपियों को 1.5 लाख रुपए लेकर छोड़ने का मामला 11 नवंबर 2026 को मीडिया में सामने आया था। 

6 पुलिसकर्मी निलंबित

खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए SP ने CSP जांजगीर से जांच कराई। जांच में सामने आया कि 4 नवंबर 2026 को आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी गोपाल गोंड़ से कथित तौर पर रकम का लेन-देन हुआ था। इस मामले में सारागांव थाने में पदस्थ प्रशिक्षु SI पुष्पेन्द्र साहू सहित छह पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका सामने आई। 
जांच में प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद सभी को निलंबित कर दिया गया। प्रशिक्षु SI समेत इन 6 पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में शामिल हैं— प्रशिक्षु उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र साहू प्रधान आरक्षक क्रमांक 361 अर्जुन जांगड़े आरक्षक क्रमांक 22 दीपक सिंह आरक्षक क्रमांक 05 शंकर जयकिशन आरक्षक क्रमांक 495 सुनील रमन आरक्षक क्रमांक 11 गोवर्धन टाईगर ये सभी सारागांव थाने में पदस्थ थे। 

CSP को सौंपी गई जांच

SP ने इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। CSP योगिताबाली खापर्डे करेंगी विस्तृत जांच निलंबन की कार्रवाई के साथ ही मामले की आगे की जांच CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे को सौंपी गई है। उन्हें मीडिया में खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार का बयान दर्ज करने और खबर में सामने आए तथ्यों व उनके स्रोत की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आबकारी मामले के आरोपी गोपाल गोंड़ से कथित लेन-देन को लेकर पूछताछ की जाएगी। उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के साथ संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज होंगे। यदि इस पूरे लेन-देन में किसी अन्य व्यक्ति की मध्यस्थता सामने आती है, तो उसकी भूमिका की भी जांच की जाएगी। 

भ्रष्टाचार पर होगी कड़ी कार्रवाई

SP ने स्पष्ट किया है कि जांच में भ्रष्टाचार और अवैध रूप से रकम के लेन-देन के आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। SP ने दिया सख्त कार्रवाई का संदेश पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, अवैध लेन-देन और अनुचित गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। SP ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें