Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balodabazar News: इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की मौत, 25 लाख मुआवजे पर सहमति Cattle Smuggling: पिकअप में झारखंड ले जा रहे थे 6 भैंसें, दम घुटने से एक की मौत, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Kabra Elephant: अकेले 30-40 KM चलता था कबरा, अब 18 हाथियों की ढाल लेकर वन विभाग को कर रहा परेशान Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Balodabazar News: इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की मौत, 25 लाख मुआवजे पर सहमति Cattle Smuggling: पिकअप में झारखंड ले जा रहे थे 6 भैंसें, दम घुटने से एक की मौत, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Kabra Elephant: अकेले 30-40 KM चलता था कबरा, अब 18 हाथियों की ढाल लेकर वन विभाग को कर रहा परेशान Raipur News: सफाई व्यवस्था पर सख्ती, नगर निगम के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका
W 𝕏 f
होम › बलौदाबाज़ार › Balodabazar News: इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की …
Animesh Steel Plant employee death in Balodabazar(Image Source: AI Photo)
Animesh Steel Plant employee death in Balodabazar(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बलौदाबाज़ार

Balodabazar News: इस्पात संयंत्र में कर्मचारी की मौत, 25 लाख मुआवजे पर सहमति

Balodabazar News: खजरी स्थित अनिमेष इस्पात संयंत्र में डबल शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी टिकेश्वर वर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने संयंत्र के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से 25 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनने की बात सामने आई है।

भ
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 06:02 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बलौदाबाज़ार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Balodabazar News: जिले के ग्राम खजरी स्थित अनिमेष इस्पात संयंत्र में ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान टिकेश्वर वर्मा के रूप में हुई है, जो संयंत्र में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए संयंत्र के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद मृतक के आश्रितों को 25 लाख मुआवजा देने की बात सामने आई है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को टिकेश्वर की ड्यूटी थी। एक अन्य कर्मचारी के काम पर नहीं आने के कारण वह लगातार दूसरी शिफ्ट में भी काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि तबीयत खराब होने के बावजूद उसे तत्काल पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी। बाद में देर रात उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्मचारी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक और आक्रोश फैल गया। सोमवार को परिजनों के साथ जनप्रतिनिधियों ने अनिमेष इस्पात संयंत्र के मुख्य द्वार के सामने प्रदर्शन किया और कंपनी प्रबंधन से जवाब मांगा। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए कंपनी प्रबंधन से चर्चा की। इसके बाद मृतक के आश्रितों को 25 लाख मुआवजा देने पर सहमति बनने की जानकारी सामने आई। 

औद्योगिक संयंत्रों में कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल

 इस घटना ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्रों में समय-समय पर दुर्घटनाओं और कर्मचारियों के साथ होने वाली घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं। इसके बावजूद सुरक्षा इंतजामों और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की नियमित निगरानी को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। खासतौर पर लगातार दो शिफ्ट में काम कराने, कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव और आपात स्थिति में तत्काल इलाज की व्यवस्था जैसे मुद्दों की जांच जरूरी है। औद्योगिक सुरक्षा विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
घटना के बाद प्रशासन ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। प्रशासन की ओर से मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच में यह स्पष्ट होना महत्वपूर्ण होगा कि कर्मचारी की तबीयत किन परिस्थितियों में बिगड़ी, उसे समय पर चिकित्सा सुविधा क्यों नहीं मिली और संयंत्र में कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें