Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: ट्रक और आयशर की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत Balod News: सूने मकान में घुसा भालू, रेस्क्यू के दौरान डिप्टी रेंजर पर किया हमला Crime News: पत्नी को छत से उल्टा लटकाया, शराबी पति के करतूत का वीडियो वायरल Korba Crime: 3 लाख का कॉपर वायर चोरी, सुरक्षा गार्ड समेत आरोपी गिरफ्तार Raipur News: सिलेंडर ब्लास्ट से चौपाटी की दुकानों में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल Road Accident: ट्रक और आयशर की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत Balod News: सूने मकान में घुसा भालू, रेस्क्यू के दौरान डिप्टी रेंजर पर किया हमला Crime News: पत्नी को छत से उल्टा लटकाया, शराबी पति के करतूत का वीडियो वायरल Korba Crime: 3 लाख का कॉपर वायर चोरी, सुरक्षा गार्ड समेत आरोपी गिरफ्तार Raipur News: सिलेंडर ब्लास्ट से चौपाटी की दुकानों में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल
W 𝕏 f
होम › बलौदाबाज़ार › Chhath Puja: पिपरहा तालाब पर दिखी अस्था की  रौनक,…
Women observing the Chhath fast gather at Piperha pond(Image Source: social media)
Women observing the Chhath fast gather at Piperha pond(Image Source: social media)
बलौदाबाज़ार

Chhath Puja: पिपरहा तालाब पर दिखी अस्था की  रौनक, नए घट पर हाेगी पूजा

Chhath Puja: बलौदाबाजार के पिपरहा तालाब में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। नगरपालिका ने इस बार नए घाट का निर्माण कराया है। व्रती महिलाएं 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के तपकरा स्थित उतियाल नदी छठ घाट पर पूजा में शामिल होंगे।

भ
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 06:34 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बलौदाबाज़ार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhath Puja: लोक आस्था का महापर्व छठ आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के तीसरे दिन आज व्रती महिलाएं 36 घंटे के निर्जला उपवास के बीच अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी। छठ पर्व को लेकर घाटों पर सुबह से ही तैयारियां और रौनक देखने को मिल रही है। पूजा के पारंपरिक माहौल के बीच श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। बलौदाबाजार शहर के पिपरहा तालाब में भी छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। व्रती महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा सामग्री, फल और पारंपरिक प्रसाद लेकर तालाब पहुंच रही हैं। दूसरी ओर राजधानी रायपुर के महादेव घाट पर भी छठ व्रतियों की भीड़ जुट रही है। दोनों ही स्थानों पर श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ सूर्य उपासना की तैयारियों में जुटे हैं। इस बार पिपरहा तालाब में छठ पूजा के आयोजन को देखते हुए नगरपालिका की ओर से एक नए घाट का निर्माण कराया गया है। इससे व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

 नहाय-खाय से शुरू होता है छठ महापर्व

छठ पूजा में शामिल व्रती महिलाओं ने बताया कि इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना का प्रसाद ग्रहण कर महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। पर्व के तीसरे दिन शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। जबकि चौथे और अंतिम दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। छठ महापर्व में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का विशेष महत्व है। महिलाएं संतान की लंबी उम्र, परिवार के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ यह कठिन व्रत रखती हैं। मान्यता है कि पूरी श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई छठ पूजा से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी जशपुर जिले के तपकरा पहुंचे हैं। यहां वे उतियाल नदी स्थित छठ घाट पर पहुंचकर सूर्य देव की उपासना करेंगे और श्रद्धालुओं के बीच शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छठ पर्व के मौके पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में घाटों पर आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है। शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं अगले दिन सुबह उगते सूर्य की आराधना करेंगी। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें