Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balod News: सूने मकान में घुसा भालू, रेस्क्यू के दौरान डिप्टी रेंजर पर किया हमला Crime News: पत्नी को छत से उल्टा लटकाया, शराबी पति के करतूत का वीडियो वायरल Korba Crime: 3 लाख का कॉपर वायर चोरी, सुरक्षा गार्ड समेत आरोपी गिरफ्तार Raipur News: सिलेंडर ब्लास्ट से चौपाटी की दुकानों में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Balod News: सूने मकान में घुसा भालू, रेस्क्यू के दौरान डिप्टी रेंजर पर किया हमला Crime News: पत्नी को छत से उल्टा लटकाया, शराबी पति के करतूत का वीडियो वायरल Korba Crime: 3 लाख का कॉपर वायर चोरी, सुरक्षा गार्ड समेत आरोपी गिरफ्तार Raipur News: सिलेंडर ब्लास्ट से चौपाटी की दुकानों में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल
W 𝕏 f
होम › बालोद › Balod News: सूने मकान में घुसा भालू, रेस्क्यू के …
Forest department team during bear attack(Image Source: Social Media)
Forest department team during bear attack(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING बालोद

Balod News: सूने मकान में घुसा भालू, रेस्क्यू के दौरान डिप्टी रेंजर पर किया हमला

Balod News: बालोद जिले के सिंघोला गांव में एक भालू सूने मकान में घुस गया। रेस्क्यू के दौरान भालू ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें डिप्टी रेंजर नीलकंठ साहू बाल-बाल बच गए।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 06:34 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Balod News: जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के सिंघोला गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक भालू गांव के खाली पड़े मकान में घुसा मिला। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। लेकिन रेस्क्यू के दौरान भालू अचानक आक्रामक हो गया और वनकर्मियों पर हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, पटेली सर्किल के सिंघोला गांव में धरमुराम कुलदीप के लंबे समय से खाली पड़े मकान में भालू के घुसने की सूचना मिली थी। इसके बाद पटेली और मंगलतराई सर्किल के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि टीम बिना किसी सुरक्षा किट और उच्च अधिकारियों को सूचना दिए ही रेस्क्यू के लिए पहुंच गई थी।

डिप्टी रेंजर पर किया हमला, बाल-बाल बची जान

वनकर्मी भालू को मकान से बाहर निकालकर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान भालू अचानक बाहर निकला और पटेली सर्किल के डिप्टी रेंजर नीलकंठ साहू पर हमला कर दिया। हालांकि, डिप्टी रेंजर इस हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद वनकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

रेस्क्यू व्यवस्था और वनकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने वन विभाग की रेस्क्यू व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जंगली जानवरों को पकड़ने या सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के दौरान विशेष सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षित कर्मचारियों और पर्याप्त इंतजाम की जरूरत होती है। ऐसे में यदि टीम बिना जरूरी सुरक्षा संसाधनों के मौके पर पहुंची थी, तो यह वनकर्मियों के लिए बड़ा जोखिम साबित हो सकता था।

मकान में भालू ने किया नुकसान, मुआवजे की मांग

ग्रामीण जागेश्वर ठाकुर के अनुसार, भालू संभवतः दो से तीन दिन पहले ही मकान में घुसा था। मकान लंबे समय से खाली होने के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, भालू ने घर के अंदर जमीन खोद दी और वहां रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया है।

मकान मालिक को मुआवजा देने की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से नुकसान का आकलन कराने और मकान मालिक को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीवों की आवाजाही वाले इलाकों में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए विभाग को सतर्क रहने के साथ जरूरी सुरक्षा इंतजाम भी सुनिश्चित करने चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें