Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल
W 𝕏 f
होम › गौरेला-पेंड्रा-मरवाही › CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की…
Rare white bear spotted in Marwahi forest(Image Source: Social Media)
Rare white bear spotted in Marwahi forest(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल

CG News: मरवाही वनमंडल के कुदरी गांव में दुर्लभ सफेद भालू सड़क पार करता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 02:55 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल में इन दिनों एक सफेद भालू की मौजूदगी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पेंड्रा वन परिक्षेत्र के कुदरी गांव में एक बार फिर यह दुर्लभ भालू नजर आया। सड़क किनारे घूमते भालू को देखकर राहगीरों ने उसका वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भालू सड़क पार कर पहाड़ी की ओर जाता दिखाई दे रहा है।

करीब एक साल से कुदरी और कुड़कई के जंगलों में है मौजूदगी

ग्रामीणों के मुताबिक, यह सफेद भालू इलाके के लिए नया नहीं है। पिछले करीब एक साल से इसे कुदरी और कुड़कई के जंगलों में देखा जा रहा है। बताया जाता है कि सूरज ढलने के बाद यह अक्सर जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाकों के आसपास पहुंच जाता है। कुछ देर तक चहलकदमी करने के बाद वापस पहाड़ी और जंगल की ओर लौट जाता है। 

गिरारी, जमड़ीखुर्द और आमादांड में भी दिखा भालू

सफेद भालू की गतिविधियां केवल कुदरी गांव तक सीमित नहीं हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बीते 26 और 27 अक्टूबर की शाम को इसे गिरारी स्थित पटियाला हाउस रेस्टोरेंट के पास देखा गया था। इससे पहले 30 जुलाई को जमड़ीखुर्द गांव में भी इसकी मौजूदगी की जानकारी सामने आई थी। वहीं, करीब पांच महीने पहले आमादांड गांव के लोगों ने भी इसी तरह के सफेद भालू को देखने का दावा किया था।

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग

लगातार अलग-अलग गांवों के आसपास भालू दिखाई देने से किसानों और राहगीरों की चिंता बढ़ गई है। खासकर शाम के समय खेतों और जंगल से लगे रास्तों पर आने-जाने वाले लोग सतर्कता बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने के साथ ही भालू की लोकेशन पर नजर रखने की मांग की है। 

वन विभाग ने जांच दल भेजा, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

मामले को लेकर वन अधिकारियों का कहना है कि भालू की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जांच दल को मौके पर भेजा गया है। विभाग की ओर से ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि शाम के समय अकेले जंगल की तरफ न जाएं और भालू दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे छेड़ने की कोशिश न करें।

एल्बिनिज्म या ल्यूसिज्म की वजह से सफेद दिखाई देता है भालू

जानकारी के मुताबिक, सफेद रंग का यह भालू भारतीय स्लॉथ बियर (Sloth Bear) प्रजाति का ही है। सामान्य तौर पर इस प्रजाति के भालुओं का रंग काला होता है, लेकिन कुछ दुर्लभ आनुवंशिक स्थितियों के कारण इनके शरीर का रंग अलग दिखाई दे सकता है। एल्बिनिज्म (Albinism) या ल्यूसिज्म (Leucism) ऐसी ही स्थितियां हैं, जिनमें शरीर में रंगद्रव्य यानी मेलेनिन की कमी या उसके वितरण में बदलाव के कारण त्वचा और बालों का रंग हल्का या सफेद हो सकता है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें