Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल Crime News: जमीन विवाद में देवर ने तोड़ा भरोसा, भाभी की निजता भंग करने का आरोप Crime News: कोल्दा गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष, एक नाबालिग की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल Durg Suicide Case: किस्तों पर iPhone खरीदा, कुछ देर बाद शौचालय में मिला युवक का शव Paddy Seizure: धान खरीदी के पहले बिचौलियों पर शिकंजा, बोदरीदादर में 300 कट्टा धान पकड़ा Sri Ganganagar Train Track Blast: पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची गई थी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल Crime News: जमीन विवाद में देवर ने तोड़ा भरोसा, भाभी की निजता भंग करने का आरोप Crime News: कोल्दा गांव में डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष, एक नाबालिग की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल Durg Suicide Case: किस्तों पर iPhone खरीदा, कुछ देर बाद शौचालय में मिला युवक का शव Paddy Seizure: धान खरीदी के पहले बिचौलियों पर शिकंजा, बोदरीदादर में 300 कट्टा धान पकड़ा Sri Ganganagar Train Track Blast: पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची गई थी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लो…
Attack on Bajrang Dal activists following a cow slaughter case(Image Source: social media)
Attack on Bajrang Dal activists following a cow slaughter case(Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल

Bhopal Crime News: अफजल कॉलोनी में कथित गोकशी की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर भीड़ ने हमला कर दिया। घटना में एक कार्यकर्ता गंभीर घायल हुआ। पुलिस ने आठ बोरियों में गोमांस जब्त किया, छह गायों का रेस्क्यू किया और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 12:16 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
भोपाल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की अफजल कॉलोनी में सामूहिक गोकशी को लेकर हिंसक विवाद सामने आया है। गोवंश वध की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर करीब 40 लोगों की भीड़ ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हमलावरों ने कार्यकर्ताओं के वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

आठ बोरियों में गोमांस जब्त छह गायों का रेस्क्यू 

जानकारी के मुताबिक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को अफजल कॉलोनी में सामूहिक रूप से गोकशी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर जहांगीराबाद थाना पुलिस भी वहां पहुंची और हालात को संभाला। मौके पर की गई कार्रवाई के दौरान आठ बोरियों में भरा गोमांस जब्त किए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा करीब छह गायों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पहले भी शिकायत देने का दावा

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अफजल कॉलोनी और आसपास के इलाके में लंबे समय से गोवंश वध और गोमांस की तस्करी की गतिविधियां चल रही हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं जारी हैं। कार्यकर्ताओं ने शहर के कुछ धार्मिक स्थलों तक गोमांस पहुंचाए जाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गोकशी और हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े आरोपों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें