Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Paddy Seizure: धान खरीदी के पहले बिचौलियों पर शिकंजा, बोदरीदादर में 300 कट्टा धान पकड़ा Sri Ganganagar Train Track Blast: पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची गई थी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार Job Scam Cas: जांजगीर में भाजपा नेत्री पर नौकरी के नाम पर पैसे लेने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच Amitabh Bachchan: जलसा पर फायरिंग की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 2 शार्पशूटरों को किया गिरफ्तार Kangana Ranaut FIR: गांधी परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट से गरमाई सियासत, कंगना पर FIR Liquor Scam: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर ED का बड़ा एक्शन, कुम्हारी की विट्ठल कॉलोनी के 355 प्लॉट कब्जे में लिए Paddy Seizure: धान खरीदी के पहले बिचौलियों पर शिकंजा, बोदरीदादर में 300 कट्टा धान पकड़ा Sri Ganganagar Train Track Blast: पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची गई थी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार Job Scam Cas: जांजगीर में भाजपा नेत्री पर नौकरी के नाम पर पैसे लेने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच Amitabh Bachchan: जलसा पर फायरिंग की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 2 शार्पशूटरों को किया गिरफ्तार Kangana Ranaut FIR: गांधी परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट से गरमाई सियासत, कंगना पर FIR Liquor Scam: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर ED का बड़ा एक्शन, कुम्हारी की विट्ठल कॉलोनी के 355 प्लॉट कब्जे में लिए
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Sri Ganganagar Train Track Blast: पाकिस्तानी हैंड…
Two accused arrested in Sri Ganganagar railway track blast case (Image Source: social media)
Two accused arrested in Sri Ganganagar railway track blast case (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Sri Ganganagar Train Track Blast: पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची गई थी साजिश, पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार

Sri Ganganagar Train Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके की जांच में पाकिस्तान से जुड़े हैंडलर्स का नाम सामने आया है। राजस्थान ATS ने पंजाब के गुरदासपुर से महकदीप कौर और दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के ठिकाने से हथियार, 46 कारतूस और नकदी बरामद हुई है। जांच एजेंसियां मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 11:07 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
जयपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sri Ganganagar Train Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुए रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की गुत्थी को सुरक्षा एजेंसियों ने सुलझा लिया है। जांच में इस धमाके के सीधे तार सीमा पार यानी पाकिस्तान से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। राजस्थान एटीएस (ATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के गुरदासपुर से एक महिला समेत दो मुख्य आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महकदीप कौर और दविंदर सिंह के रूप में हुई है।

'चाचा' और 'शाह' के संपर्क में थी आरोपी महिला 

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पता चला है कि यह पूरी साजिश पाकिस्तान में बैठे एजेंटों ने रची थी। गिरफ्तार की गई महकदीप कौर सीधे तौर पर पाकिस्तान के दो हैंडलर्स के संपर्क में थी, जिन्हें 'चाचा' और 'शाह' के नाम से जाना जाता है। एजेंसियों को इस बात का भी गहरा अंदेशा है कि इस नेटवर्क में महिला का इस्तेमाल 'हनीट्रैप' के लिए किया जा रहा था।

आईएसआई (ISI) का नया पैटर्न: आर्थिक तंगी का फायदा 

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपियों को इस वारदात को अंजाम देने के लिए मोटी रकम दी गई थी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) की कोई नई चाल हो सकती है। इसके तहत विशेष रूप से उन महिलाओं को निशाना बनाया जाता है जो अकेली रहती हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। पैसों का लालच देकर उन्हें देश विरोधी गतिविधियों में धकेला जाता है।

घर से मिला हथियारों का जखीरा, होटल में रची थी साजिश 

जब पुलिस की टीम ने गुरदासपुर स्थित महिला के ठिकाने पर दबिश दी, तो वहां से हथियारों की बरामदगी ने सबको चौंका दिया। तलाशी के दौरान उसके घर से दो अवैध हथियार, 46 जिंदा कारतूस और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी साफ हुआ है कि धमाके से ठीक पहले महकदीप और दविंदर श्रीगंगानगर के एक स्थानीय होटल में ठहरे थे और वहीं से पूरी योजना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस इनके बाकी साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बाल-बाल बची थी बड़ी जनहानि 

यह घटना 3 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर इलाके के पास हुई थी। ट्रैक पर धमाका काफी तेज था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह महज संयोग ही था कि उस वक्त वहां से कोई यात्री गाड़ी नहीं गुजर रही थी। अगर धमाके की टाइमिंग में थोड़ा भी हेरफेर होता, तो एक बड़ा रेल हादसा हो सकता था और सैकड़ों यात्रियों की जान जा सकती थी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें