Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Crime News: टिकरापारा में चाकूबाजी, बाइक चलाने की बात पर युवक पर चाकू से कई वार, आरोपी फरार Raipur News: भोपाल से रायपुर पहुंचा 300 किलो पनीर, रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग ने किया जब्त Janjgir Champa Robbery: दिनदहाड़े महिला से लूट, 10 लाख के जेवर और 8 हजार नकद लूटकर फरार हुए बदमाश Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका Drug Smuggling: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA, युवक गिरफ्तार Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Crime News: टिकरापारा में चाकूबाजी, बाइक चलाने की बात पर युवक पर चाकू से कई वार, आरोपी फरार Raipur News: भोपाल से रायपुर पहुंचा 300 किलो पनीर, रेलवे स्टेशन पर खाद्य विभाग ने किया जब्त Janjgir Champa Robbery: दिनदहाड़े महिला से लूट, 10 लाख के जेवर और 8 हजार नकद लूटकर फरार हुए बदमाश Murder Case: घर के कमरे में खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका Drug Smuggling: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA, युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मा…
Ratlam well tragedy(Image Source: Social Media)
Ratlam well tragedy(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING राज्य सरकार

Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान

Ratlam News: मध्य प्रदेश के मीनाखेड़ा गांव में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में मां और 5 वर्षीय बेटी व 3 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

स
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 05:08 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रतलाम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ratlam News:  मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र के ग्राम मीनाखेड़ा में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी। इस हादसे में महिला और उसके दोनों बच्चों की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बच्चों को स्कूल छोड़ने की बात कहकर निकली थी घर से जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान मीनाखेड़ा निवासी दयाबाई मालवीय के रूप में हुई है। शनिवार सुबह उसने अपनी 5 वर्षीय बेटी दक्षु को स्कूल जाने के लिए तैयार किया था। 

कुएं में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने निकाला बाहर

इसके बाद वह 5 साल की बेटी और 3 वर्षीय बेटे अरविंद को लेकर घर से निकली। परिजनों को बताया गया था कि वह बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही है। कुएं में कूदने के बाद ग्रामीणों ने निकाला बाहर बताया जा रहा है कि घर से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने कुएं में महिला ने दोनों बच्चों के साथ छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद तीनों को कुएं से बाहर निकाला। 

अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया

बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल जावरा के एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जावरा सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवाए गए। आत्मघाती कदम उठाने की वजह का खुलासा नहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

आत्महत्या की वजह अज्ञात, पुलिस कर रही जांच

जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मुताबिक, फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें