Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: सिलेंडर ब्लास्ट से चौपाटी की दुकानों में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Raipur News: सिलेंडर ब्लास्ट से चौपाटी की दुकानों में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Crime News: टिकरापारा में चाकूबाजी, बाइक चलाने की…
Youth attacked with a knife in Tikrapara(Image Source: Keertiman Media)
Youth attacked with a knife in Tikrapara(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर

Crime News: टिकरापारा में चाकूबाजी, बाइक चलाने की बात पर युवक पर चाकू से कई वार, आरोपी फरार

Crime News: रायपुर के टिकरापारा स्थित चौरसिया कॉलोनी में बाइक चलाने की बात पर दो अज्ञात बदमाशों ने शेख अयाज पर चाकू से हमला कर दिया। दो दिन में इलाके में चाकूबाजी की यह दूसरी घटना है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

य
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 05:01 PM · अपडेट: 14 Nov 2026, 07:02 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में चाकूबाजी की एक और घटना सामने आई है। चौरसिया कॉलोनी के मानसपुरम रोड पर बाइक सही तरीके से चलाने की बात कहने पर दो अज्ञात युवकों ने शेख अयाज पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, शेख अयाज चौरसिया कॉलोनी मानसपुरम रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक ठीक से चलाने की बात पर नाराज होकर दोनों युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक की कमर समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए ले जाया गया।

दो दिन में चाकूबाजी की दूसरी घटना

इस इलाके में चाकूबाजी की यह पहली घटना नहीं है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया था। उस मामले के आरोपी भी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें