Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: दामाद की हत्या, ससुराल वालों नें लोहे के पाइप से पीटा, अस्पताल में हुई मौत Balod Murder Case: हत्या के मामले में अदालत का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास Liquor Scam: दुबई से धराया सिंडिकेट का फाइनेंस मैनेजर विकास अग्रवाल, अब भारत लाने की तैयारी Municipal Corporation Action: सिग्नल चौक से चक्रधर नगर तक हटाए गए ठेले-गुमटियां, वसूला गया जुर्माना Korba News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर Pakistan Balochistan Attack: दहला मिलिट्री कैंप, मस्तुंग में आत्मघाती हमले के बाद भीषण गोलीबारी, 18 सैनिकों की मौत का दावा Murder Case: दामाद की हत्या, ससुराल वालों नें लोहे के पाइप से पीटा, अस्पताल में हुई मौत Balod Murder Case: हत्या के मामले में अदालत का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास Liquor Scam: दुबई से धराया सिंडिकेट का फाइनेंस मैनेजर विकास अग्रवाल, अब भारत लाने की तैयारी Municipal Corporation Action: सिग्नल चौक से चक्रधर नगर तक हटाए गए ठेले-गुमटियां, वसूला गया जुर्माना Korba News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर Pakistan Balochistan Attack: दहला मिलिट्री कैंप, मस्तुंग में आत्मघाती हमले के बाद भीषण गोलीबारी, 18 सैनिकों की मौत का दावा
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Murder Case: दामाद की हत्या, ससुराल वालों नें लोह…
Lohe ke rod se pitkar damad ki hatya (Image Source: Keertiman Media)
Lohe ke rod se pitkar damad ki hatya (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Murder Case: दामाद की हत्या, ससुराल वालों नें लोहे के पाइप से पीटा, अस्पताल में हुई मौत

Murder Case: नयापारा में हमले में घायल दीपक ठाकुर की रायपुर अस्पताल में मौत हो गई। मकान विवाद में ससुराल पक्ष पर हमले का आरोप है।

नरेंद्र कुमार  | रिपोर्टर कीर्तिमान
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 12:31 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Murder Case: नयापारा के वार्ड नंबर 7 महासमुंद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दामाद पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। गंभीर रूप से घायल दीपक ठाकुर की रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 2:30 बजे मौत हो गई। इससे पहले मकान को अपने नाम कराने को लेकर हुए विवाद में दीपक पर लोहे के पाइप, लात और मुक्कों से हमला करने का आरोप लगा था। घटना के बाद वह गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर था।
मामले में शुरुआत में महासमुंद कोतवाली पुलिस ने दीपक की मां सुनीता सिंह ठाकुर की शिकायत पर चार नामजद लोगों और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 3(5) के तहत हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया था। दीपक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है।
मृतक दीपक ठाकुर 

मकान अपने नाम कराने को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, दीपक ठाकुर ने करीब 9 साल पहले नयापारा निवासी सपना सेन से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक तीन वर्षीय बेटा भी है। शिकायत में बताया गया कि जिस मकान में दीपक और उसकी पत्नी रह रहे थे, उसे पत्नी सपना अपने नाम कराने की मांग कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताया गया कि 11 नवंबर को सपना अपने मायके नयापारा चली गई थी। इसके बाद उसी रात करीब 8 बजे दूजराम सेन के घर के सामने दीपक पर हमला किए जाने का आरोप है।

लोहे के पाइप और लात-मुक्कों से किया हमला

दीपक की मां सुनीता सिंह ठाकुर की शिकायत के मुताबिक, दूजराम सेन, लक्ष्मण सेन, मनीष सेन, कुमकुम सेन और अन्य लोगों ने एक राय होकर दीपक पर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे के पाइप, लात और मुक्कों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी दीपक के साथ रहने वाले साथी सतीश यादव उर्फ मैगी ने रात करीब 10 बजे उसकी मां को फोन पर दी थी। शिकायत में सूरज नायक, सतीश यादव, नियाज खान और निशा सोनवानी को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है।

तीन अस्पतालों से होते हुए रायपुर पहुंचा था दीपक

हमले के बाद दीपक के दोस्तों ने डायल 112 की मदद से उसे जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे आरएलसी अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों की सलाह से उसे रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया। दीपक की मां के मुताबिक, वह सूचना मिलने पर रात करीब 12 बजे रायपुर अस्पताल पहुंचीं। उस समय दीपक वेंटिलेटर पर था और बेहोशी की हालत में था। शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें थीं। उपचार के दौरान रात करीब 2:30 बजे उसकी मौत हो गई।

मां ने दर्ज कराई थी शिकायत, अब हत्या के मामले में कार्रवाई

बेटे के गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने के कारण उसकी मां तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी थीं। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को शाम 5:34 बजे उन्होंने महासमुंद कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआत में पुलिस ने हत्या के प्रयास और समान आशय से संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया था। अब दीपक की मौत के बाद मामले में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से दर्ज संशोधित धाराओं और आगे की कार्रवाई का आधिकारिक विवरण सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।

मां का आरोप, शादी के बाद से चल रहा था पारिवारिक विवाद

दीपक की मां सुनीता सिंह ठाकुर ने बताया कि शादी के बाद से ही बहू सपना के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं थे। उनका आरोप है कि सपना कहती थी कि घर में या तो दीपक की मां रहेगी या पत्नी। इसी विवाद के चलते वह महासमुंद छोड़कर वाराणसी चली गई थीं, जहां वृद्धाश्रम में रह रही थीं। सुनीता के मुताबिक, बेटे पर हमले की जानकारी मिलने के बाद वह तत्काल रायपुर पहुंचीं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो की भी चर्चा, जांच के बाद स्पष्ट होगी घटना की पूरी स्थिति

घटना से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने की भी जानकारी सामने आई है। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा लोहे के पाइप से हमला किए जाने के दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता, उसमें दिख रहे व्यक्तियों की पहचान और घटना से उसका संबंध पुलिस जांच का विषय है। फिलहाल दीपक ठाकुर की मौत के बाद मामला हत्या के आरोप में बदल गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। अब जांच में हमले के कारण, आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि महत्वपूर्ण होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें