Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Theft Cases: महिलाओं से झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 थाना क्षेत्रों की 7 वारदातों का खुलासा Durg News: एसआई की पत्नी और BSP की पूर्व प्रत्याशी के बीच जमकर मारपीट, आमने-सामने आए दोनों पक्ष Air Pollution: जहरीली हवा की मार, पंजाब के बठिंडा में AQI 1300 के पार, देश के इन 10 शहरों में सांस लेना हुआ मुहाल Patwari Strike: प्रशासन की सख्ती बेअसर, अब आम जनता और किसानों की बढ़ी मुश्किलें Bijapur News: करकेली-बेदरे मार्ग पर टला बड़ा हादसा, सुरक्षा बलों ने सूझबूझ से बरामद किया 5 किलो का टिफिन IED Amit Baghel Surrender: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 महीने की अंतरिम जमानत की अवधि हुई पूरी Theft Cases: महिलाओं से झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 थाना क्षेत्रों की 7 वारदातों का खुलासा Durg News: एसआई की पत्नी और BSP की पूर्व प्रत्याशी के बीच जमकर मारपीट, आमने-सामने आए दोनों पक्ष Air Pollution: जहरीली हवा की मार, पंजाब के बठिंडा में AQI 1300 के पार, देश के इन 10 शहरों में सांस लेना हुआ मुहाल Patwari Strike: प्रशासन की सख्ती बेअसर, अब आम जनता और किसानों की बढ़ी मुश्किलें Bijapur News: करकेली-बेदरे मार्ग पर टला बड़ा हादसा, सुरक्षा बलों ने सूझबूझ से बरामद किया 5 किलो का टिफिन IED Amit Baghel Surrender: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 महीने की अंतरिम जमानत की अवधि हुई पूरी
W 𝕏 f
होम › बलरामपुर-रामानुजगंज › Woman Murder Case: पुरानी रंजिश में महिला की हत्य…
Accused arrested in Balrampur woman murder case(Image Source: Social Media)
Accused arrested in Balrampur woman murder case(Image Source: Social Media)
बलरामपुर-रामानुजगंज

Woman Murder Case: पुरानी रंजिश में महिला की हत्या, पत्थर से सिर कुचलने का आरोप, ममेरा भाई गिरफ्तार

Woman Murder Case: बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र में 46 वर्षीय महिला पलंगी नगेशिया की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। भीतरकोना जंगल में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुरानी पारिवारिक रंजिश को हत्या की वजह बताया गया है।

य
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 10:49 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बलरामपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Woman Murder Case: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। चांदो थाना क्षेत्र के भीतरकोना जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार किए जाने के गंभीर निशान मिले थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद हत्या के आरोप में मृतिका के ममेरे भाई को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, मुड़कमपाट (चंचलचुवों) निवासी 46 वर्षीय पलंगी नगेशिया का शव भीतरकोना जंगल में पेड़ों के झुरमुट के नीचे एक गड्ढे में मिला था। शव खून से लथपथ था और सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। सूचना मिलते ही चांदो पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

बच्चों के विवाद के बाद बढ़ी थी पारिवारिक रंजिश

जांच के दौरान पुलिस को मृतिका के ममेरे भाई मदन नगेशिया (47) पर संदेह हुआ। पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, करीब दो से तीन महीने पहले आरोपी के छोटे बेटे और मृतिका की नातिन के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इस बात को लेकर पलंगी और मदन के बीच भी कहासुनी हुई थी। दोनों के बीच गाली-गलौज तक की नौबत आ गई थी। इसी विवाद के बाद से आरोपी महिला से नाराज चल रहा था।

गोवर्धन पूजा की रात जंगल में ले जाकर की हत्या

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोवर्धन पूजा के दिन आरोपी ने हंडिया का सेवन किया था। इसके बाद रात में वह पलंगी को अपने साथ जंगल की ओर ले गया। वहां पत्थर से महिला के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को जंगल में ही छोड़कर चला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव का पंचनामा तैयार किया। वैज्ञानिक अधिकारी की सहायता से घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए गए। गवाहों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने मदन नगेशिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें