Wednesday, 11 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: अंधविश्वास की खौफनाक वारदात, टोनही बताकर बुजुर्ग महिला की हत्या Car Assault Case: मेडिकल छात्र का अपहरण कर पिटाई, स्कूल के पुराने विवाद का लिया बदला Cyber Fraud: कांकेर में साइबर ठगी की कोशिश, भाजपा विधायक के नाम पर रुपए की मांग Gambling Raid: जुआरियों पर पुलिस का एक्शन, 4 दिन में 289 गिरफ्तार, 2.70 लाख रुपए जब्त Kulgam Terror Attack: सीआरपीएफ गश्ती दल को बनाया निशाना, दो जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत Murder Case: अंधविश्वास की खौफनाक वारदात, टोनही बताकर बुजुर्ग महिला की हत्या Car Assault Case: मेडिकल छात्र का अपहरण कर पिटाई, स्कूल के पुराने विवाद का लिया बदला Cyber Fraud: कांकेर में साइबर ठगी की कोशिश, भाजपा विधायक के नाम पर रुपए की मांग Gambling Raid: जुआरियों पर पुलिस का एक्शन, 4 दिन में 289 गिरफ्तार, 2.70 लाख रुपए जब्त Kulgam Terror Attack: सीआरपीएफ गश्ती दल को बनाया निशाना, दो जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Paddy Procurement: धान खरीदी से पहले जशपुर के किस…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Paddy Procurement: धान खरीदी से पहले जशपुर के किसानों में उत्साह, 53 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

Paddy Procurement: जशपुर जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। पहले ही दिन 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से टोकन बुक किया। इस वर्ष जिले के 53,378 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों की सुविधा के लिए 49 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारी की गई है, जिनमें तीन नए केंद्र भी शामिल हैं।

य
प्रकाशित: 11 Nov 2026, 05:09 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Paddy Procurement: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां की जा रही हैं। धान खरीदी को लेकर किसानों में खासा उत्साह है। टोकन जारी होने के पहले ही दिन, 10 नवंबर को 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से 15 नवंबर को धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त किया।
कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले के 49 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां की जा रही हैं। सभी केंद्रों में 15 नवंबर से खरीदी शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने और धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं।

53,378 किसानों ने कराया पंजीयन

इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले के 53,378 किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष यह संख्या 50,904 थी। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में 2,474 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 91,515.12 हेक्टेयर है।

तीन नए उपार्जन केंद्र शुरू

किसानों को धान विक्रय में अधिक सुविधा देने के उद्देश्य से इस वर्ष जिले में कुदमुरा, कोरंगामाल और चम्पा में तीन नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। नए केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और आवागमन में भी सुविधा होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें