Wednesday, 11 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत Raipur Crime News: जमीन और रेस्टोरेंट बेचने का झांसा देकर 36 लाख की ठगी, पत्नी हिरासत में Mahakal Temple Ujjain: दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट के बाद एफआईआर, पार्षदों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल Durg Crime News: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम से ले गए थे तीन युवक, तीनों हिरासत में Solar Panel Fraud: झांसा देकर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर्स समेत कई पर FIR Mahadev Betting App Scam: सौरभ चंद्राकर आज रायपुर कोर्ट में पेश, CBI की रिमांड खत्म होते ही ED के शिकंजे में कसने की तैयारी Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत Raipur Crime News: जमीन और रेस्टोरेंट बेचने का झांसा देकर 36 लाख की ठगी, पत्नी हिरासत में Mahakal Temple Ujjain: दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट के बाद एफआईआर, पार्षदों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल Durg Crime News: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम से ले गए थे तीन युवक, तीनों हिरासत में Solar Panel Fraud: झांसा देकर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर्स समेत कई पर FIR Mahadev Betting App Scam: सौरभ चंद्राकर आज रायपुर कोर्ट में पेश, CBI की रिमांड खत्म होते ही ED के शिकंजे में कसने की तैयारी
W 𝕏 f
होम › गरियाबंद › Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्य…
Threat against Zila Panchayat President on social media(Image Source: social media)
Threat against Zila Panchayat President on social media(Image Source: social media)
🔴 BREAKING गरियाबंद

Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत

Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उन्होंने देवभोग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही 22 अक्टूबर को उनके घर की रेकी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 11 Nov 2026, 03:20 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gariaband News: जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों के साथ जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने देवभोग थाने में लिखित शिकायत देकर संबंधित यूजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष ने अपनी शिकायत में घर की रेकी किए जाने की पुरानी घटना का भी जिक्र किया है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

 इंस्टाग्राम पोस्ट पर की गई अभद्र टिप्पणी 

गौरीशंकर कश्यप के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले उन्होंने भाजपा संगठन के एक कार्यक्रम में दिए गए संबोधन का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। इसी पोस्ट पर 'राठौर उग्रसेन' नाम की यूजर आईडी से कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। आरोप है कि टिप्पणी करने वाले व्यक्ति ने देवभोग आकर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले को गंभीर बताते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस से शिकायत की है और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
 शिकायत में अध्यक्ष ने 22 अक्टूबर को हुई एक अन्य घटना का भी उल्लेख किया है। उनके अनुसार, आर्टिगा कार में सवार होकर आए कुछ लोगों ने उनके घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां की थीं। इसी दौरान उनके पिता को देखकर कार सवार मौके से चले गए। गौरीशंकर कश्यप का कहना है कि उन्होंने इस घटना की जानकारी तत्कालीन थाना प्रभारी दिव्या पैकरा को उसी समय दे दी थी। साथ ही घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने का आग्रह भी किया था। हालांकि अध्यक्ष का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी चर्चा की थी। फिलहाल सोशल मीडिया पर मिली धमकी और घर की रेकी से जुड़े आरोपों को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई या आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें