Wednesday, 11 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम से ले गए थे तीन युवक, तीनों हिरासत में Solar Panel Fraud: झांसा देकर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर्स समेत कई पर FIR Mahadev Betting App Scam: सौरभ चंद्राकर आज रायपुर कोर्ट में पेश, CBI की रिमांड खत्म होते ही ED के शिकंजे में कसने की तैयारी DMF Fund Scam: ED ने 31.70 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल Crime News: AI को समझ लिया अंगों का खरीदार, जल्दी अमीर बनने के लालच में 4 साल के मासूम की हत्या Insurance Scam: सड़क हादसों के मुआवजे में 60 करोड़ का बड़ा खेल, फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र और दलालों का नेटवर्क आया सामने Durg Crime News: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम से ले गए थे तीन युवक, तीनों हिरासत में Solar Panel Fraud: झांसा देकर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर्स समेत कई पर FIR Mahadev Betting App Scam: सौरभ चंद्राकर आज रायपुर कोर्ट में पेश, CBI की रिमांड खत्म होते ही ED के शिकंजे में कसने की तैयारी DMF Fund Scam: ED ने 31.70 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल Crime News: AI को समझ लिया अंगों का खरीदार, जल्दी अमीर बनने के लालच में 4 साल के मासूम की हत्या Insurance Scam: सड़क हादसों के मुआवजे में 60 करोड़ का बड़ा खेल, फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र और दलालों का नेटवर्क आया सामने
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Solar Panel Fraud: झांसा देकर कारोबारी से 1.28 कर…
Fraudulent company swindles businessman out of crores (Image Source: AI Photo)
Fraudulent company swindles businessman out of crores (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Solar Panel Fraud: झांसा देकर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर्स समेत कई पर FIR

Solar Panel Fraud: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सस्ते सोलर पैनल उपलब्ध कराने का झांसा देकर बेमेतरा के कारोबारी से 1 करोड़ 28 लाख 18 हजार 668 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुंबई की सनरूट एनर्जी सॉल्यूशन कंपनी के डायरेक्टर और कथित कर्मचारियों समेत कई लोगों के खिलाफ गंज थाना पुलिस ने FIR दर्ज की है। आरोपियों पर फर्जी GST नंबर और E-Way Bill भेजने का भी आरोप है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 11 Nov 2026, 02:20 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Solar Panel Fraud: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगों और फर्जी कंपनियों के जालसाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बेमेतरा के एक सोलर कारोबारी से जुड़ा है, जिन्हें सस्ते दाम पर सोलर पैनल उपलब्ध कराने का झांसा देकर एक करोड़ 28 लाख 18 हजार 668 रुपये की बड़ी ठगी का शिकार बनाया गया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर रायपुर के गंज थाना पुलिस ने मुंबई की 'सनरूट एनर्जी सॉल्यूशन' कंपनी की डायरेक्टर विनीता मुर्गेश पध्याची, हर्षिता सिंह, सरफराज, अक्षत पांडेय, अरमान और तौहिद काजी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

कैसे बुना गया ठगी का जाल? 

बेमेतरा के वार्ड नंबर-4 निवासी मृत्युंजय शर्मा का रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित रहेजा टावर में 'मंगलम प्रोजेक्ट्स' के नाम से सोलर पैनल का कारोबार है। वे 'पीएम सूर्य घर योजना' के तहत अधिकृत वेंडर के रूप में भी काम करते हैं।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, ठगी की शुरुआत कुछ इस तरह हुई:

  • पहला संपर्क: 16 जून 2026 को मृत्युंजय शर्मा के मोबाइल पर तौहिद काजी नाम के एक शख्स का फोन आया। उसने दावा किया कि उसे कारोबारी का नंबर ऑनलाइन साइट से मिला है और वह मुंबई की 'सनरूट एनर्जी सॉल्यूशन' कंपनी का प्रतिनिधि है।

  • सस्ता सौदा और भरोसा जीतना: आरोपी ने कंपनी की डायरेक्टर विनीता मुर्गेश पध्याची और हर्षिता सिंह का हवाला देते हुए बाजार से काफी कम कीमत पर सोलर पैनल उपलब्ध कराने का लालच दिया। एक पैनल की कीमत मात्र 13,721 रुपये बताई गई। शुरुआती दौर में कारोबारी ने 108 पैनल खरीदने का सौदा किया।

  • एडवांस पेमेंट: आरोपियों ने 35 प्रतिशत एडवांस राशि जमा कराने और महज 10 दिन के भीतर सामान की डिलीवरी देने का भरोसा दिलाया। इस झांसे में आकर कारोबारी ने कंपनी के उज्जीवन बैंक खाते में एनईएफटी के जरिए 5 लाख 18 हजार 668 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

    1800 पैनल के बड़े ऑर्डर में फंसाया 

छोटा सौदा सफल दिखाने के बाद ठगों ने अपना दायरा बढ़ाया। तौहिद ने कारोबारी की बातचीत कंपनी के कथित मैनेजर 'सरफराज' और फिर 'अक्षत पांडेय' से कराई। अक्षत ने खुद को कंपनी का दूसरा मैनेजर बताते हुए भरोसा दिलाया कि यदि वे एक साथ बड़े पैमाने पर यानी 1800 सोलर पैनल का ऑर्डर देते हैं, तो उन्हें और अधिक मुनाफा होगा। इसके बाद 1800 सोलर पैनल का कुल सौदा 2 करोड़ 25 लाख 43 हजार 920 रुपये में तय हुआ। आरोपियों के झांसे में आकर कारोबारी ने अलग-अलग तारीखों में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से कुल 1 करोड़ 28 लाख 18 हजार 668 रुपये जमा करवा दिए।

पोल खुली तो बंद कर दिए फोन 

रकम पूरी तरह ट्रांसफर होने के बाद भी जब सामान की डिलीवरी नहीं हुई, तब कारोबारी ने पूछताछ शुरू की। इस दौरान आरोपी अक्षत पांडेय ने व्हाट्सएप पर एक ई-वे बिल और जीएसटी नंबर भेजकर बची हुई रकम तुरंत जमा करने का दबाव बनाया। जब कारोबारी ने पहले जमा किए गए पैसों के अनुपात में सामान भेजने की शर्त रखी और उन दस्तावेजों की गहराई से जांच कराई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जांच में कंपनी द्वारा भेजे गए ई-वे बिल और जीएसटी नंबर पूरी तरह फर्जी पाए गए। जैसे ही कारोबारी को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर्स व मैनेजर्स से संपर्क करने की कोशिश की, तो सभी ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। फिलहाल, गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें