Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए …
APK link scam in Ambikapur (Image Source: AI Photo)
APK link scam in Ambikapur (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार

Cyber Fraud: अंबिकापुर में साइबर ठगों ने APK फाइल के लिंक के जरिए एक महिला के बैंक खाते से 5,58,348 रुपए निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक और APK फाइल डाउनलोड न करने की अपील की है।

य
प्रकाशित: 05 Nov 2026, 05:58 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cyber Fraud: अंबिकापुर में एक महिला को निशाना बनाकर उसके बैंक खाते से 5 लाख 58 हजार 348 रुपए निकाल लिए। ठगी की यह घटना 1 और 2 नवंबर की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। महिला को खाते से रकम निकलने की जानकारी तब हुई, जब वह फोन-पे के जरिए पैसे ट्रांसफर करने की कोशिश कर रही थीं। इसके बाद बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक, गोधनपुर वार्ड निवासी शांति गुप्ता का अंबिकापुर के एक बैंक में खाता है। वह अपने मोबाइल नंबर से फोन-पे का इस्तेमाल करती हैं। 2 नवंबर को जब उन्होंने फोन-पे से पैसे भेजने की कोशिश की, तो ट्रांजैक्शन पूरा नहीं हुआ। इस पर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने अपना बैंक स्टेटमेंट चेक किया।
स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि खाते में पहले 5 लाख 58 हजार 829 रुपए जमा थे, लेकिन अब केवल 481 रुपए ही बचे थे। फोन-पे की हिस्ट्री खंगालने पर सामने आया कि 1 से 2 नवंबर के बीच उनकी जानकारी और सहमति के बिना अलग-अलग खातों और ऐप के माध्यम से कुल 5 लाख 58 हजार 348 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए।

APK फाइल के लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी

महिला की शिकायत के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से भेजी गई APK फाइल के लिंक पर क्लिक करने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया था। आशंका है कि इसी माध्यम से ठगों ने मोबाइल तक पहुंच बनाई और खाते से रकम निकाल ली। घटना का पता चलते ही पीड़िता नेसाइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की ओर से उन्हें दो अक्नॉलेजमेंट नंबर भी दिए गए। इसके बाद उन्होंने गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने अनजान APK फाइल से सावधान रहने की दी सलाह

इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि अनजान नंबरों से भेजी जाने वाली APK फाइल डाउनलोड न करें और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें। बैंक या कोई अधिकृत कंपनी इस तरह APK फाइल के जरिए लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहती। पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है, तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने से ठगी गई रकम को रोकने या वापस दिलाने की संभावना बढ़ सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें