Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया प…
Accused arrested in POCSO case (Image Source: Social Media)
Accused arrested in POCSO case (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING अंबिकापुर (सरगुजा)

POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

POCSO Act: गांधीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता गर्भवती है। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

य
प्रकाशित: 05 Nov 2026, 05:22 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में गांधीनगर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता गर्भवती है। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराएं जोड़ी गई हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को नाबालिग अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर सेल की मदद से पश्चिम बंगाल में मिला सुराग

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर आरोपित के पश्चिम बंगाल में होने का पता चला। इसके बाद पुलिस की एक टीम को तत्काल पश्चिम बंगाल रवाना किया गया। पुलिस ने लगातार तलाश के बाद मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर थाना क्षेत्र के शिमूलदंगा गांव में दबिश दी। यहां से 25 वर्षीय सुजाय मंडल, पिता उत्तम मंडल को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया।

पीड़िता के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपित ने उसे शादी करने का झांसा दिया था और इसी बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसके बाद उसने पीड़िता को अपने पास रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता गर्भवती है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 और 65(1) के साथ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ी हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें