Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर …
Youth stabbed to death in Raipur (Image Source: Keertiman Media)
Youth stabbed to death in Raipur (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

Raipur Murder Case: माना थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 18 वर्षीय सावन सेन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर निकलते समय तीन नाबालिगों ने उस पर हमला किया। गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

य
प्रकाशित: 05 Nov 2026, 02:50 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Murder Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार शाम माना थाना क्षेत्र की है, जहां तीन नाबालिगों ने युवक को घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
मृतक की पहचान सावन सेन के रूप में हुई है, जो पुरानी बस्ती के अश्विनी नगर का रहने वाला था। पुलिस ने मामले में तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बाल संप्रेक्षण गृह से निकलते ही किया हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4 बजे सावन अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचा था। यहां वे हत्या के एक पुराने मामले में निरुद्ध युवक से मिलने गए थे। मुलाकात के बाद जैसे ही सावन परिवार के साथ बाहर निकला, सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की देवार बस्ती में रहने वाले तीन नाबालिगों ने उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तीन महीने पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों और सावन के बीच पहले से विवाद चल रहा था। करीब तीन महीने पहले पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सावन ने आरोपियों में से एक पर चाकू से हमला किया था। इसी घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश थी। पूछताछ में तीनों नाबालिगों ने पुरानी घटना का बदला लेने के लिए सावन पर हमला करने की बात बताई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को सावन के माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने वहां पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया।

मेकाहारा अस्पताल में तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सावन को तत्काल मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को अभिरक्षा में ले लिया है। फिलहाल मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें