Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ ए…
Police Reunites Child With Mother (Image Source: Social Media)
Police Reunites Child With Mother (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां

Raipur News: पारिवारिक विवाद के चलते पिता अपने एक साल के बेटे को लेकर चला गया। मां की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने महज ढाई घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर उसे मां से मिलाया। खास बात यह रही कि उसी दिन बच्चे का पहला जन्मदिन था, जिसे पुलिसकर्मियों ने थाने में केक काटकर मनाया।

य
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 11:42 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: पारिवारिक विवाद के बीच एक पिता अपने ही एक साल के बेटे को मां से दूर ले गया। बच्चे के अचानक गायब होने से परेशान मां ने पुलिस से मदद मांगी। पंडरी पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए महज ढाई घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित तलाश लिया और उसे मां के सुपुर्द कर दिया। इस घटना का भावुक पहलू यह रहा कि बच्चे का उसी दिन पहला जन्मदिन था। बच्चे के सकुशल मिलने पर पुलिसकर्मियों ने थाने में केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय प्रिया पांडेय की शादी वर्ष 2022 में लाकेश सिंह बंजारे से हुई थी। 
दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी वजह से पिछले सात से आठ महीने से वे अलग रह रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लाकेश दलदल सिवनी स्थित अपनी पत्नी के घर पहुंचा। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान लाकेश ने पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

मां थाने पहुंची, पीछे से बच्चे को लेकर चला गया पिता

विवाद के दौरान शाम करीब 5 बजे लाकेश ने बच्चे को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस बीच पड़ोस में रहने वाली रूबी प्रिया मानिकपुरी ने बच्चे को अपने घर ले जाकर सुरक्षित रखा। इसके बाद प्रिया शिकायत दर्ज कराने पंडरी थाने पहुंच गई। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे लाकेश थाने पहुंचा और वहां से अपने एक साल के बेटे के साथ पत्नी का मोबाइल फोन भी लेकर चला गया। मां ने बच्चे को वापस करने की मांग की, लेकिन उसने इनकार कर दिया। बच्चे के ठिकाने को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी। परेशान होकर प्रिया ने पुलिस से तत्काल मदद मांगी।

ढाई घंटे में सुरक्षित मिला बच्चा

मामले की गंभीरता और बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए पंडरी पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। डीसीपी नॉर्थ दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन और एडीसीपी आदित्य पांडेय व एसीपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय की टीम ने बच्चे की तलाश की। पुलिस की सक्रियता से करीब ढाई घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिसकर्मियों ने थाने में काटा केक

इस घटना में सबसे भावुक पल तब आया, जब पुलिसकर्मियों को पता चला कि बच्चे का उसी दिन पहला जन्मदिन है। मां से बिछड़ने और फिर सुरक्षित मिलने के बीच बीते मुश्किल घंटों के बाद थाने में खुशियों का माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों ने केक मंगवाया और बच्चे के साथ उसका पहला जन्मदिन मनाया। प्रिया की शिकायत पर पुलिस ने लाकेश सिंह बंजारे (28), निवासी बगदेही पारा, तर्री रोड, गोबरा नवापारा के खिलाफ अपराध क्रमांक 380/2026 दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 115(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें