Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान US Midterm Elections: क्या अब मुश्किल में पड़ने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप? सामने आ सकती हैं ये 5 बड़ी चुनौतियाँ Railway Track Blast: अनूपगढ़-सूरतगढ़ रूट पर पैसेंजर ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम, 4 ट्रेनें रद्द, जांच में जुटीं एजेंसियां Amit Jogi Controversy: PM मोदी और CEC पर वीडियो पोस्ट कर घिरे अमित जोगी, BJP पहुंची थाने Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान US Midterm Elections: क्या अब मुश्किल में पड़ने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप? सामने आ सकती हैं ये 5 बड़ी चुनौतियाँ Railway Track Blast: अनूपगढ़-सूरतगढ़ रूट पर पैसेंजर ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम, 4 ट्रेनें रद्द, जांच में जुटीं एजेंसियां Amit Jogi Controversy: PM मोदी और CEC पर वीडियो पोस्ट कर घिरे अमित जोगी, BJP पहुंची थाने
W 𝕏 f
होम › राजनांदगांव › Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युव…
Truck-bike collision in Rajnandgaon(Image Source: social media)
Truck-bike collision in Rajnandgaon(Image Source: social media)
🔴 BREAKING राजनांदगांव

 Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान

Road Accident: राजनांदगांव में नेशनल हाईवे पर डीपीएस स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 26 वर्षीय बाइक सवार रवि कुमार की मौत हो गई, उनका साथी लोकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है। लालबाग थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 11:24 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
राजनांदगाव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Road Accident: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नेशनल हाईवे पर डीपीएस स्कूल के पास ट्रक और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात झंडा तालाब निवासी रवि कुमार (26) अपने साथी लोकेश कुमार, निवासी परगांव, के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दोनों नेशनल हाईवे पर डीपीएस स्कूल के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में रवि कुमार को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी जान चली गई। वहीं, उनके साथी लोकेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक की मदद की और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल लोकेश कुमार अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। इधर, हादसे की सूचना मिलने पर लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही मामले में मर्ग कायम किया है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें ट्रक की क्या भूमिका रही, इसकी जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही हादसे से जुड़ी अन्य परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें