Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Drug Smuggling Case: 8.40 लाख की नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, 2100 टैबलेट बरामद Chhattisgarh News: बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की एंट्री, मुरिया दरबार विवाद पर CM साय का बयान Missing Girl Case: 7 साल की बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप OLA Electric: तीन हजार वाहनों का पंजीयन अटका, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस food order dispute: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक की मौत Mahasamund Road Accident: NH-53 पर तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, दो महिलाओं की मौके पर मौत, तीन गंभीर Drug Smuggling Case: 8.40 लाख की नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, 2100 टैबलेट बरामद Chhattisgarh News: बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की एंट्री, मुरिया दरबार विवाद पर CM साय का बयान Missing Girl Case: 7 साल की बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप OLA Electric: तीन हजार वाहनों का पंजीयन अटका, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस food order dispute: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक की मौत Mahasamund Road Accident: NH-53 पर तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, दो महिलाओं की मौके पर मौत, तीन गंभीर
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › food order dispute: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रू…
Jharkhand, Over Food Order Dispute(Image Source: social media)
Jharkhand, Over Food Order Dispute(Image Source: social media)
🔴 BREAKING राज्य सरकार

food order dispute: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक की मौत

food order dispute: झारखंड के आदित्यपुर स्थित खाऊ गली में 150 रुपए के खाने के ऑर्डर को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

स
प्रकाशित: 23 Oct 2026, 11:56 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
झारखंड
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
food order dispute: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में खाने के ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक बहस में बदल गया। आयडा गेट के सामने स्थित ‘खाऊ गली’ में मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 
पुलिस ने मामले में दुकानदार परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान भी चलाया। 

150 रुपए के ऑर्डर पर कहासुनी, फिर चाकूबाजी

शिकायतकर्ता सागर झा के मुताबिक, वह अपने साथियों के साथ खाऊ गली की एक दुकान पर हाफ चाऊमीन और चिकन चिली लेने पहुंचे थे। इसके लिए उन्होंने खाना मिलने से पहले ही 150 रुपए दिए थे। आरोप है कि खाना मिलने में देरी होने पर ग्राहकों और दुकानदार के बीच कहासुनी शुरू हो गई। 
बताया गया कि दुकानदार ने पैसे वापस कर दिए, लेकिन इसके बावजूद विवाद नहीं थमा। बहस बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज तक पहुंच गई और फिर मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दुकानदार परिवार के सदस्यों ने ग्राहकों पर हमला कर दिया। दुकानदार के बेटे ऋषभ बरुवा पर धारदार चाकू से वार करने का आरोप है। 

दुकानदार परिवार के 5 सदस्य गिरफ्तार

घटना में मानगो निवासी लाइटिंग मिस्त्री शिखर तिर्की की मौत हो गई, जबकि सागर झा, सन्नी और अरुण पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
थाना प्रभारी अंजनी कुमार के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऋषभ बरुवा, उसके भाई मोहित, पिता मोहन बरुवा, मां ऋषिका और बहन मुक्ति बरुवा को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर वारदात में इस्तेमाल किया गया खून लगा चाकू और एक कढ़ाई भी जब्त की है। दोनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने की जानकारी दी गई है। 

घटना के बाद खाऊ गली में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने आयडा गेट के सामने खाऊ गली में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गए कथित अवैध लोहे के ठेले, खोमचे और गुमटियों को हटाया गया तथा जब्त किया गया। प्रशासन के अनुसार, अभियान का उद्देश्य मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना था। इस घटना के बाद भाजपा नेता सावन गुप्ता ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। 

भाजपा नेता सावन गुप्ता ने प्रशासन पर उठाए सवाल

उन्होंने दावा किया कि खाऊ गली में अवैध दुकानों, शाम के समय भीड़ जुटने, सड़क जाम और खुलेआम शराबखोरी जैसी समस्याओं को लेकर पहले भी स्थानीय नागरिकों और उनकी ओर से नगर निगम तथा पुलिस को लिखित शिकायतें दी गई थीं। सावन गुप्ता ने कहा कि यदि संबंधित विभाग समय रहते अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते, तो ऐसी घटना को रोकने में मदद मिल सकती थी। 
उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से शहरभर में अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाने की मांग की, उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए स्थायी कार्रवाई जरूरी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें