Wednesday, 21 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट Food Safety Department: मिल्की मलाई का पनीर फिर जांच में फेल, खाद्य सुरक्षा जांच पर उठे सवाल Kanker News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत Crime News: बिलासपुर में दशहरा के बाद बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट Food Safety Department: मिल्की मलाई का पनीर फिर जांच में फेल, खाद्य सुरक्षा जांच पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › कोरबा › Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप…
Stabbing incident in Mudapar(Image Source: Keertiman Media)
Stabbing incident in Mudapar(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING कोरबा

Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत 

Murder Case: विवाद के बाद राहुल उर्फ गोल्डन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

य
प्रकाशित: 21 Oct 2026, 12:54 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Murder Case: विजयादशमी के दिन रावण दहन के बाद मुड़ापार बाजार के पास हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। हमलावरों ने युवक पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार, वारदात रात करीब 10:45 बजे मुड़ापार बाजार के पास रावण दहन मैदान के पीछे स्थित बस्ती में एक पुराने पेड़ के पास हुई। घटना के बाद पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपित फरार है।

विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला

किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और युवक राहुल उर्फ गोल्डन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए गए। हमले में लहूलुहान युवक मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

गंभीर चोटों के कारण जान नहीं बचा सके

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राहुल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की।

रातभर चली तलाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

रातभर चले तलाशी अभियान के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वारदात की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू और मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर समेत पुलिस बल ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस विवाद की वजह, हत्या में शामिल लोगों की भूमिका और वारदात के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें