Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब Balod News: बीड़ी मांगने पर विवाद, युवक से मारपीट और 10 हजार रुपए छीनने का आरोप Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया Railway News: दिसंबर में बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी, 27 ट्रेनें होंगी प्रभावित NDPS Act Case: 22 साल बाद कानून के शिकंजे में, फरार स्थायी वारंटी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब Balod News: बीड़ी मांगने पर विवाद, युवक से मारपीट और 10 हजार रुपए छीनने का आरोप Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया Railway News: दिसंबर में बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी, 27 ट्रेनें होंगी प्रभावित NDPS Act Case: 22 साल बाद कानून के शिकंजे में, फरार स्थायी वारंटी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,…
Youth arrested on charges of raping a young woman (Image Source: Keertiman Media)
Youth arrested on charges of raping a young woman (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Crime News: रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में शादी का भरोसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय युवक परमेश्वर सिदार को गिरफ्तार किया है। युवती ने गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 10:11 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में शादी का सपना दिखाकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले युवती को शादी का भरोसा दिलाया, फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने के बावजूद वह शादी का आश्वासन देता रहा, लेकिन जब बात शादी तक पहुंची तो वह अपने वादे से पलट गया। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रधरनगर क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने 19 नवंबर को महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि करीब दस साल पहले वह अपने रिश्तेदार के घर चंद्रपुर गई थी। वहीं उसकी पहचान सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भैसानारा निवासी परमेश्वर सिदार उर्फ राजू सिदार (24) से हुई। पहचान के बाद दोनों के बीच फोन और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

घूमने के बहाने केलो डेम ले जाकर बनाया संबंध 

युवती के अनुसार, मई 2025 में परमेश्वर ने फोन कर उसे पसंद करने की बात कही और शादी की इच्छा जताई। इसके कुछ समय बाद वह काम के सिलसिले में रायगढ़ आकर रहने लगा। युवती का आरोप है कि 13 जुलाई 2025 को परमेश्वर उससे मिलने उसके घर पहुंचा और घूमने चलने का बहाना बनाकर उसे केलो डेम ले गया। वहां एक सुनसान जगह पर उसने शादी का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

गर्भवती होने के बाद भी टालता रहा, गांव जाने पर परिजनों ने भगाया 

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी अलग-अलग जगहों पर शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। जब युवती गर्भवती हुई, तब भी उसने शादी करने का आश्वासन दिया, लेकिन धीरे-धीरे उसके तेवर बदलने लगे और वह वादों से मुकरने लगा। युवती के मुताबिक, 2 नवंबर 2026 को उसने परमेश्वर को फोन कर अपने साथ ले चलने को कहा, जिस पर उसने आने से मना कर दिया। इसके बाद 5 नवंबर को युवती खुद उसके गांव भैसानारा पहुंची। वहां आरोपी के घरवालों ने उसकी शादी हो जाने की बात कहकर उसे घर से निकाल दिया और बाद में आरोपी ने भी शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

गन्ना लेकर किरोड़ीमलनगर जा रहा था, गोरखा रोड पर दबोचा गया 

युवती की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। महिला थाना की टीम अतिरिक्त बल के साथ चंद्रपुर की ओर रवाना हुई। इसी बीच पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी ट्रैक्टर में गन्ना लादकर बेचने के लिए किरोड़ीमलनगर जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम किरोड़ीमलनगर पहुंची। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन टीम ने गोरखा रोड पर घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई प्राथमिकता: एसएसपी 

इस पूरे मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों को पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर बिना देर किए सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें